• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

144 सालों बाद लगने वाला महाकुंभ मेला प्रयागराज जल थल और नभ सेना सहित अन्य पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, कुंभ मेले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त निर्देश पर प्रयागराज कुंभ मेले का निरीक्षण करने पहुंचे डीजीपी प्रशांत कुमार

ByPradeepkumargupta

Jan 5, 2025


प्रयागराज ब्यूरो रिपोर्ट महाकुंभ।                         महाकुंभ मेले की तैयारी को लेकर योगी सरकार सख्त बताते चलें कि वैसे तो हर 3 वर्ष पर महाकुंभ मेले का आयोजन किया जाता रहा है।लेकिन इस बार लगने वाला महाकुंभ 144 साल बाद 2025 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सुबे के मुख्यमंत्री  ने वृहद तैयारी की है। जल, थल और नभ तीनों स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। इन्हीं सुरक्षा इंतजामों को परखने के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश डीजीपी प्रशांत कुमार प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए, स्पष्ट किया। कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रदेश पुलिस की प्राथमिकता में है।और इसके लिए सभी स्तरों पर तैयारी पूरी कर ली गई है।मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम के साथ प्रयागराज के चारों तरफ सुरक्षा के दृष्टिकोण सेतैयारी की गई है। मुख्य स्नान के दिन जल, थल और नभ तीनों स्तर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ हमारे लिए बहुत बड़ा अवसर है, जब इस पूरी पृथ्वी पर इतना बड़ा मानव समागम होने जा रहा है। लगभग 40 से 50 करोड़ लोग इस 45 दिन में यहां पर आएंगे। बहुत बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु भी यहां पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ को लेकर पिछले कुछ माहसुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा इससे पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश ने सिविल लाइन्स थाने का निरीक्षण किया। यहां से वह वीआईपी घाट पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस टीम का संयुक्त मॉक ड्रिल देखा। इसके बाद वह बोटिंग करते हुए संगम पहुंचे और व्यवस्था देखी। साथ ही उन्होंने यहां आचमन भी किया। इसके बाद उन्होंने एटीएस की भी मॉक ड्रिल देखी। इसके बाद उन्होंने बड़े हनुमान जी का दर्शन किया। तथा एसएसपी कुम्भ के कार्यालय का उद्घाटन और निरीक्षण किया। उन्होंने अक्षयवट थाने का भी निरीक्षण किया और सिपाहियों और दरोगाओं के साथ संवाद किया। इसके बाद उन्हें टीथर्ड ड्रोन और गाड़ियों का डेमो दिखाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप पर सुरक्षा प्रबंध की जानकारी ली।से युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। इंफास्ट्रक्चर, इक्विपमेंट और मैनपॉवर सभी कुछ अनुकूल है। हमारी तैयारी भी अच्छी है। और इसको और बेहतर बनाने के प्रयास कर रहे हैं। इस बार आपदा प्रबंधन फायर सेफ्टी तथा ट्रैफिक के लिए विशेष फंड्स जारी किए गए हैं।अत्याधुनिक इक्विपमेंट्स मंगाए गए हैं।उन्होंने कहा कि यहां पर किसी तरह की कोई कठिनाई न हो इसके लिए सभी तरह के अत्याधुनिक इक्विपमेंट यहां आ चुके हैं। यहां इंटरसेप्टर डेप्लॉय हो चुके हैं। टीथर्ड ड्रोन भी भारी संख्या में तैनात हैं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, एंटी ड्रोन सिस्टम भी सुरक्षा की दृष्टिकोण से पूर्ण तैयारी कर ली गई है। योगी सरकार में महाकुंभ पर्व पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो इसके लिए शासन प्रशासन पूरी तरीके से नागरिक सुरक्षा के लिए 24 घंटा तत्पर रहेगा।


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!