• Tue. Jul 28th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में, सांस्कृतिक कार्यक्रम की मचाई धूम मुख्य अतिथि रहे, प्रभारी थाना निरीक्षक उमरी आयोजक रहे, ग्राम प्रधान जफरापुर

ByPradeepkumargupta

Mar 4, 2025


प्रदीप कुमार गुप्ता                                                    गोण्डा ब्यूरो कार्यालय                                             विकास क्षेत्र बेलसर के ग्राम पंचायत जफरापुर में कंपोजिट विद्यालय पूरे विराजी जफरापुर में वार्षिक उत्सव व शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया,वार्षिक उत्सव व शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दौड़ प्रतियोगिता मे स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक थाना उमरी बेगमगंज नरेंद्र प्रताप राय ने कहा कि बच्चे अभी से अपना लक्ष्य निर्धारित करें। अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। ग्राम पंचायत जफरापुर प्रधान गनी मोहम्मद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई,प्रतिभा को निखारना आसान होता है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित शिक्षण कार्य में सहभागिता के साथ विद्यालय भेजनें कंपोजिट विद्यालय पूरे विराजी जफरापुर में बच्चों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि।की अपील की। कवि याकूब सिद्दीकी ने मेला गीत सुनाया। शिक्षकों ने अतिथियों को माला निपुण पहनाकर व बैच लगाकर स्वागत किया। स्वागत गीत छात्रा शिल्पी व रिहाना ने प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे छात्रा जानवी जायसवाल को प्रथम स्थान, स्वाती को दूसरा स्थान, हसीना व चांदनी को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। दौड़ प्रतियोगिता व रस्सा खींच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। संचालन प्रधानाध्यापक व एआरपी भगवानदीन ने किया। इस दौरान शिक्षक फैज अख्तर, प्रिया सिंह, सद्दाम हुसैन, धर्मराज सिंह बाबा, विनय सिंह, दिनेश सिंह, अवध बक्स सिंह, संत बक्श सिंह, अनंत प्रताप सिंह, अनुराग सिंह, गुरु चरण, राजन सिंह, धनपत सिंह, रामदेव, श्यामलाल, संतोष कुमार, जसपाल, राम अवध सिह समेत सैकड़ो लोग उपस्तिथ रहे।


सूचना निदेशालय जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने राज्य भर के सभी ज़िलों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा! 28 जुलाई ये सूची “प्रत्येक दशा” में माँगी गई! किसी बड़ी अंदेशा का इशारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के ऊपर दर्ज मुकदमों के चलते रद्द हो सकती है
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!