• Tue. Jul 28th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

वजीरगंज ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक संपन्न, बैठक की अध्यक्षता मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री पूर्व ब्लाक प्रमुख राम बहादुर सिंह ने किया, वही खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर वित्तीय वर्ष 2025 /2026 के कार्यों पर प्रकाश डाला,

ByPradeepkumargupta

Mar 6, 2025


प्रदीप कुमार गुप्ता/ रजनीश तिवारी                            वजीरगंज गोण्डा ब्यूरो रिपोर्ट.
विकास क्षेत्र वजीरगंज में ब्लॉक मुख्यालय सभागार मे वर्ष 2025,/2026 वित्तीय वर्ष के तत्वाधान में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम बहादुर सिंह रहे, कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आत्म प्रकाश सिंह उर्फ पंकज सिंह ने किया कार्यक्रम में लगभग 92 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 75 ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य उपस्थित रहे, वही ब्लॉक प्रमुख अनीता यादव ने आए हुए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों अभिवादन किया और खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर ने 2025 /2026 वित्तीय वर्ष की कार्य योजनाओं में प्रकाश डाला, इसी क्रम में मुख्य अतिथि ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, पंचायत सदस्यों का कुशल छेम पूछा क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू हुएl और उसका निदान करने का आश्वासन दिया, जिसमें सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं, सभी क्षेत्र पंचायत को ग्राम प्रधानों ग्राम पंचायत सदस्यों आंगनबाड़ी कार्यकत्रीओ को मिष्ठान एवं गुलाल वितरित किया, आए हुए सभी लोगों को जलपान व भोजन भी कराया, उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल होने वालों में ग्राम पंचायत कोठा के ग्राम प्रधान जगदंबा सिंह, ग्राम प्रधान मझारा ननकऊ सिंह, फौजदार सिंह, ग्राम प्रधान अवधेश गोस्वामी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राधेश्याम सिंह, ग्राम प्रधान गणेशपुर ग्रांट विजय प्रताप सिंह,ग्राम प्रधान वीरेंद्र प्रताप सिंह, करनीपुर ग्राम प्रधान विनोद कुमार मिश्रा आदि सैकड़ो क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान शामिल रहे, वही बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर दीपाली सिंह मौजूद रही दो दर्जन से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी मौजूद रही, पशु चिकित्सा अधिकारी, लेखपाल संघ के अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, एडीओ, एनआरएलएम स्वयं सहायता समूहके कृष्ण कुमार ब्लॉक के सभी कर्मचारी अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे, वहीं पूर्व मंत्री पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम बहादुर सिंह द्वारा उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित किया गया, उक्त कार्यक्रम का समापन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आत्म प्रकाश सिंह और पंकज सिंह आए हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया,


सूचना निदेशालय जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने राज्य भर के सभी ज़िलों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा! 28 जुलाई ये सूची “प्रत्येक दशा” में माँगी गई! किसी बड़ी अंदेशा का इशारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के ऊपर दर्ज मुकदमों के चलते रद्द हो सकती है
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!