• Mon. Jun 1st, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर के विक्रम राव का पूरे राजकीय सम्मान के साथ( गार्ड का ऑनर) लखनऊ के भैंसाकुंड मे हुआ अंतिम संस्कार जिसमें लखनऊ की राज्यपाल, कई राज्यों की मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

ByPradeepkumargupta

May 14, 2025


Ashcharychakit live TV news

प्रदीप कुमार गुप्ता / अरविंद कुमार गुप्ता                     लखनऊ कार्यालयब्यूरो रिपोर्ट                                   इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन देश के वरिष्ठ पत्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय के.विक्रम राव का आज यहां भैंसाकुंड पर राजकीय सम्मान ( गॉड ऑफ़ ऑनर) के साथ अन्तिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित बड़ी संख्या में राजनेता, अधिकारी और पत्रकार मौजूद थे।बैकुण्ठ धाम पर उनके पार्थिव शरीर को बड़े बेटे सुदेव राव ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टुकड़ी ने गार्ड आफ आनर दिया।इससे पूर्व पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए यू.पी. प्रेस क्लब में रखा गया, जहां उनकी पत्नी डॉ. सुधा राव, बेटी विनीता राव और छोटे बेटे विश्वदेव राव तथा बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे। यू.पी. वर्किंग जनर्लिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, लखनऊ मण्डल अध्यक्ष शिव शरण सिंह और यू.पी. प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह ने पत्रकार संगठनों की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इसके अलावा शोक व्यक्त करने वालों में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी , केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद , मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव , मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला , मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, यूपी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना, नंद गोपाल नंदी , नितिन अग्रवाल, ट्रेड यूनियन नेता उमाशंकर मिश्रा, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल , समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक राजपाल कश्यप, उत्तर प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित , उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति के संयोजक प्रदीप सिंह बब्बू, अपना दल के प्रवक्ता संजीव सिंह राठौड़ , एन.सी.पी. नेता सिराज मेंहदी, इंसराम अली, पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेई, हेमंत शर्मा,अमिताभ अग्निहोत्री , अवधेश कुमार, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी , आरएलडी नेता अनिल दुबे , विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह , पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी , भाजपा प्रवक्ता एसएन सिंह, संपादक टाइम्स आफ इंडिया प्रवीण कुमार, संपादक हिंदुस्तान टाइम्स प्रियांशु मिश्रा आदि शामिल थे।


गोण्डा जनपद में आखिर ऐसा क्या हुआ कि 29 ग्राम पंचायत सचिवों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया गया,पंचायत विभाग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरे जनपद के 16 ब्लॉकों में चर्चा छेड़ दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विभिन्न विकास खंडों में लंबे समय से तैनात 29 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। पत्रकारों की कलम गरीब और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए चले”: एसपी विनीत जायसवाल
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारी द्वारा लेखपाल संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तृत वार्ता की गई। चारों तहसीलों द्वारा प्रेषित मांग पत्रों को संलग्न करते हुए जिलाधिकारी ज्ञापन सौंपा गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
error: Content is protected !!