- प्रदीप कुमार गुप्ता (चीफ एडिटर)
देवीपाटन मंडल ब्यरो कार्यालय गोण्डा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर श्री उदित नारायण पालीवाल के नेतृत्व में थाना मनकापुर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 04 शातिर बदमाशों-01. कुल्लू उर्फ बब्लू पुत्र गुरदेव, निवासी कटहर बुटहनी, थाना मनकापुर, 02. लवकुश पुत्र स्वामीनाथ, 03. रविशंकर पुत्र कृपा शंकर, 04. राजन पुत्र रामकेवल, निवासी लमती उकरहवा, थाना मनकापुर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से 10 अदद चोरी की बिजली मोटर, 02 अदद परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिलें, 03 अदद मोबाइल फोन व 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद थाना मनकापुर के अपराध निरीक्षक हरिश्चन्द्र भारती मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। भ्रमण के दौरान पिलखाना तिराहा पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति चोरी के मोटर पम्प लेकर कटहर बुटहनी की ओर से गोहन्ना की तरफ आ रहे हैं, प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच करअशरफपुर अण्डरपास कर्बला मोड़ पर से 04 शातिर बदमाशों-01. कुल्लू उर्फ बब्लू पुत्र गुरदेव, निवासी कटहर बुटहनी, थाना मनकापुर, 02. लवकुश पुत्र स्वामीनाथ, 03. रविशंकर पुत्र कृपा शंकर, 04. राजन पुत्र रामकेवल, निवासी लमती उकरहवा, थाना मनकापुर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अदद बिजली मोटर, 02 अदद परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिलें, 03अदद मोबाइल फोन व अभियुक्त कल्लू की जामातलाशी के दौरान 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तगणों की निशानदेही से ग्राम मौहारी, बेलभरिया में एक निर्माणाधीन बाउंड्री के भीतर से 08 अदद चोरी के मोटर पम्पों को भी बरामद किया गया है।पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण ने स्वीकार किया कि वे संगठित रूप से मोटर पम्प चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र थाना मनकापुर व छपिया का ग्रामीण क्षेत्र है, विशेषकर जहां खेतों में बिजली से चलने वाले पम्प लगे होते हैं। वे दिन में खेतों का निरीक्षण करते थे और रात के समय मौका पाकर खेतों से मोटर पम्प चुरा लेते थे। चोरी किए गए पम्पों को या तो उनके सहयोगियों के खेतों में या फिर सुनसान स्थानों पर छिपा दिया जाता था, जहाँ से बाद में उन्हें बेचा जाता था। अभियुक्तों ने बताया कि जिन दो मोटर पम्प के साथ उन्हें पकड़ा गया था, वे पहले से चोरी कर के रखे हुए थे और आज उन्हें बेचने हेतु जा रहे थे। अभियुक्तों ने थाना छपिया के वासुदेव नगर ग्रण्ट व भरपुरवा गांवों से भी मोटर पम्प चोरी करने की बात स्वीकार की। इस संबंध में थाना छपिया में पूर्व में ही मु0अ0सं0 280/2025 व 281/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत है साथ ही अभियक्तगणों ने थाना मनकापुर के के कटहर बुटहनी व बेनीपुर गांव में भी मोटर पम्प चोरी करने की बात स्वीकार की। जिसके सम्बन्ध में थाना मनकापुर कोतवाली में विभिन्न धाराओं मे मु0अ0सं0-343/25 व 344/25 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत । इस कार्यवाही के दौरान कुल 04 पंजीकृत अभियोगों का सफल अनावरण किया गया, जिनमें थाना मनकापुर के दो एवं थाना छपिया के दो मुकदमे सम्मिलित हैं।01. कुल्लू उर्फ बब्लू पुत्र गुरदेव, निवासी कटहर बुटहनी, थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।02. लवकुश पुत्र स्वामीनाथ, नि0 लमती उकरहवा, थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।03. रविशंकर पुत्र कृपा शंकर, नि0 लमती उकरहवा, थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।04. राजन पुत्र रामकेवल, नि0 लमती उकरहवा, थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।01. मु0अ0स0 346/2025 धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मनकापुर जनपद गोण्डा। अनावरित 01. मु0अ0सं0-343/25, धारा 303(2) बीएनएस थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।02. मु0अ0सं0-344/25, धारा 303(2) बीएनएस थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।03. मु0अ0सं0-280/25, धारा 303(2) बीएनएस थाना छपिया जनपद गोण्डा।04. मु0अ0सं0-281/25, धारा 303(2) बीएनएस थाना छपिया जनपद गोण्डा।01. 10 अदद चोरी की बिजली मोटर।02. 02 अदद परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिलें।03. 03अदद मोबाइल फोन।04. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस ।अपराध निरीक्षक थाना मनकापुर हरिश्चन्द्र भारती , वरिष्ठ उप निरीक्षक उमेश सिंह।. उप निरीक्षक योगेश यादव। उप निरीक्षक पिन्टू कुमार यादव , हेड कांस्टेबल प्रभाकर चौधरी। कांस्टेबल संदीप यादव हेड कांस्टेबल राजू सिंह. हेड कांस्टेबल सुरेश गुप्ता, कांस्टेबल रवि सिंह, और कांस्टेबल सत्यवीर सिंह टीम के सफल प्रयास चोरों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया,Ashcharychakitlive TV news ko like and subscribe karna na bhuliyega mo. 9415106001 विज्ञापन और समाचार देने के लिए संपर्क करें, हमारे वरिष्ठ संवाददाता आनंद कुमार द्विवेदी की खास रिपोर्ट,

