• Mon. Jun 29th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

पत्रकार के निधन पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा स्वर्गीय राजेश गुप्ता पत्रकार की धर्मपत्नी अर्चना देवी मसकनवा परिजनों को दिया ₹25000 का चेक देकर दी आर्थिक सहायता

ByPradeepkumargupta

Sep 24, 2025


अरविंद कुमार गुप्ता                                            देवीपाटन मंडल कार्यालय                                                ब्यूरो रिपोर्ट गोण्डा

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा द्वारा जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा के नेतृत्व में मसकनवा के पत्रकार स्वर्गीय राजेश गुप्ता की पत्नी अर्चना देवी को उनके घर जाकर 25 हजार रुपए का चेक अहेतुक सहायता प्रदान कर परिजनों को ढाढस बंधाया। वहीं गायघाट स्थित पत्रकार अरविंद कुमार के पुत्र के निधन पर घर जा कर शोक संतप्त परिवार को शोक संवेदना व्यक्त कर भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने कहा कि संगठन पत्रकारों की हर तरह से सहायता के लिए कटिबद्ध है। उपाध्यक्ष विजय बहादुर तिवारी,महामंत्री महेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष उमेश मिश्रा, उपाध्यक्ष पूरन चन्द्र गुप्त,मंत्री सुधांशु गुप्त, श्याम बाबू कमल,प्रदीप गुप्ता, संजय वर्मा,नवीन आदि रहे।


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!