प्रदीप कुमार गुप्ता वजीरगंज गोण्डा ब्यूरो रिपोर्ट
स्थानीय थाना वजीरगंज प्रांगण में दुर्गा पूजा महोत्सव, के सुरक्षा व्यवस्था मूर्ति स्थापना विसर्जन जुलूस को लेकर थाना क्षेत्र मूर्ति आयोजकों को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आवाहन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी तरबगंज एवं पुलिस क्षेत्र अधिकारी डॉ. उमेश्वर प्रताप सिंह तरबगंज प्रभारी थाना निरीक्षक यशवंत सिंह अध्यक्षता में संपन्न हुई,
जिसमें थाना क्षेत्र अंतर्गत सैकड़ो की संख्या में दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाले उपस्थिति दर्ज की जिसमें पुलिस क्षेत्र अधिकारी डॉ उमेश्वर प्रताप सिंह जानकारी देते हुए बताया कि मूर्ति की ऊंचाई जमीन से 12 फिट ऊंची रहेगी वही बिजली व्यवस्था को लेकर दुर्गा पूजाआयोजकों को बताया कि किसी प्रकार का नंगे तारों का
इस्तेमाल न किया जाए और विसर्जन के समय डीजे की ऊंचाई जमीन से 10 फिट नहीं होनी चाहिए पंडालो संचालक, आयोजक, अध्यक्षों को बताया कि कम से कम जिस स्थान पर मूर्ति स्थापना की जा रही है अपने-अपने क्षेत्र में वालंटियर टीम का गठन करें, उप जिलाधिकारी ने क्षेत्र की जनता से अपील की आप लोग वालंटियर टीम की सूची स्थानीय थाने पर उपलब्ध करना सुनिश्चित करें, पुलिस का सहयोग करें, दुर्गा पूजा पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था समिति से परिचय पत्र आवंटित करें, वहीं प्रभारी थाना निरीक्षक क्षेत्रवासियोंसे अपील की किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, और दुर्गा पूजा पंडाल की सुरक्षा के लिए शिफ्ट वाइज 24 घंटे अपने कम से कम पांच -पांच वालंटियर को सुरक्षा की जिम्मेदारी दें, हमारी पुलिस टीम भी आपके साथ सहयोग में खड़ी रहेगी, पुलिस और वालंटियर टीम मिलकर साथ कार्य करेंगे, वहीं स्थानीय थाने के बगल स्थापित माता नित्यानंद करी नवयुवक दुर्गा पूजा समिति वजीरगंज बाजार के आयोजन हरीश कुमार भारती ने प्रशासन को अवगत कराते हुए कहा कि 27 तारीख को माता रानी का जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है जिसमें हजारों की संख्या होती है गोंडा अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग होने के नाते रोड सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन की जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें जिसमें माता रानी को छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया जाता है और महा आरती का आयोजन किया जाता है, विसर्जन के दिन लगभग 3000 से 4000 की भीड़ दुर्गा पूजा मेला महोत्सव के रूप में दूर दराज से लोग माता रानी के दर्शन के लिए आते हैं जिसमें कलश यात्रा के साथ भब्य झांकी का आयोजन रोड शो मैं शामिल होंगे,इसी क्रम में क्षेत्र से
आए विभिन्न लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं प्रशासन को बताइए इसको लेकर प्रभारी थाना निरीक्षक, पुलिस क्षेत्र अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया जिसमें प्रमुख रूप से लेखपाल संघ अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, नवयुवक दुर्गा पूजा समिति वजीरगंज के आयोजन करता हरीश कुमार भारती, प्रदीप कुमार गुप्ता, बलकरन सिंह, आलोक कुमार ओझा, सूर्य प्रताप सिंह उर्फ राजू सिंह, कपिल गुप्ता,संतोष कुमार सिंह टिकरीआदि सहित क्षेत्र सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे वहीं क्षेत्र के दर्जनों लेखपाल मौजूद रहे,
