प्रदीप कुमार गुप्ता /अरविंद कुमार गुप्ता देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा ब्यूरो रिपोर्ट

वजीरगंज विकासखंड के सबसे प्राचीन मां दुर्गा का पूजन लगभग 45- 46 साल पूर्व वजीरगंज बाजार कस्बे में स्थानीय थाने के बगल परंपरागत आस्था और विश्वास का केंद्र माना जाने वाला नवयुवक दुर्गा पूजा समिति माता नित्यानंद करी देवी मां का जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया! लोक मान्यता आस्था भक्ति और सनातन धर्म में सर्वोपरि माने जाने वाला मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र बिंदु बना मां के भक्तों का मानना है इस मंदिर में जो भी मन्नत मानी जाती है उसे माता रानी उसके श्रद्धा भाव से पूरा करती हैं, और भक्तों की मान्यता पूरी होने पर श्रद्धा भाव से माता रानी को अपनी मान्यता के अनुसार भेट चढ़वा मां के चरणों में अर्पित करते हैं, आज मंदिर अपनी भव्यता और अलौकिक सुंदरता के कारण क्षेत्र के लोगों की आकर्षण का केंद्र बिंदु बना है,
माता रानी की मूर्ति स्थापना के बाद मंदिर प्रांगण में स्थित शीशम का पेड़ बहुत पुराना था लेकिन आज वह पीपल के वृक्ष के रूप में माता रानी की कृपा से पूर्ण रूप से पीपल का बड़ा वृक्ष बन चुका है, और अनेक चमत्कार मंदिर प्रांगण में हुआ जिसमे लोक मान्यता और प्रत्यक्ष रूप से नीम का पेड़ अपने आप स्थापित है जिसमें मां शीतला माता निवास करती है मंदिर के बगल माता काली जी का पिंड बना हुआ है जिसकी लोग पूजा अर्चना करते हैं इतना ही चमत्कार नहीं तुलसी माता भी अपने आप प्रकट हुई वृक्ष के रूप में और भगवान बृहस्पति देव जिस वृक्ष पर निवास करते हैं केले का पेड़ भी माता रानी की कृपा से अपने आप स्थापित हो गया, प्रारंभ में अस्थाई मूर्ति की स्थापना होती थी और पूजा पाठ भक्तों द्वारा किया जाता था जिसकी कमेटी बनी कमेटी में पदाधिकारी चुने गए जो आज भी नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के नाम से रजिस्टर्ड है, माता रानी के ग़ुमज की ऊंचाई लगभग 72 फिट ऊंचाई पर विशाल पीतल का कलस स्थापित है, और माता रानी कमल के फूल पर अपना स्थान ग्रहण किया है,
मंदिर के चारों तरफ संगमरमर पत्थर टाइल्स अपनी भव्यता को दर्शाता नजर आ रहा है माता रानी के ग्रह ऐ सी की व्यवस्था है और पूरा मंदिर प्रांगण सीसीटीवी कैमरा से लैस है, जब से माता रानी के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ है तभी से माता रानी स्थाई रूप से निवास कर रही है और हर वर्ष माता रानी का जन्मदिन बहुत ही विशाल भभ्यता के साथ जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जाता है जिसमें माता रानी का सर्वप्रथम आए हुए सभी भक्तों पुष्प वर्षा होती है
उसके उपरांत माता रानी की महा आरती श्रद्धा बाजार व क्षेत्र से आई हुई महिलाओं द्वारा और मां के भक्तों द्वारा मां की महाआरती होती है, जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष सम्मिलित होते हैं उसके बाद माता रानी को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है, मंदिर प्रांगण पूरी तरह से अधिक संख्या होने के कारण मंदिर प्रांगण के बाहर गेट पर भी भक्तों का भारी भीड़ लगा रहता है, मंदिर के पदाधिकारी सदस्य सहयोगी आयोजक और वालंटियर टीम के सहयोग से सभी को 56 भोग का प्रसाद वितरित किया जाता है,
और भक्तों के मनोरंजन के लिए भक्ति संगीत विभिन्न प्रकार की झांकियां कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है, हजारों की संख्या में भीड़ होने के बावजूद मंदिर प्रांगण से 10 मीटर की दूरी पर स्थित थाना वजीरगंज परिसर में हुई शांति कमेटी की मीटिंग में माता रानी के जन्मोत्सव कार्यक्रम का पूर्ण विवरण मौखिक रूप से दिया गया था और लिखित रूप से भी दिया गया था और पीस कमेटी की बैठक में पुलिस क्षेत्र अधिकारी तरबगंज उप जिला अधिकारी तरबगंज और थाना प्रभारी निरीक्षक को इस कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया गया था उसके बावजूद भी एक भी पुलिसकर्मी महिला पुलिस कर्मी और आरक्षी होमगार्ड चौकीदार कहीं भी नजर नहीं आए, जन्मोत्सव कार्यक्रम की पूरी कमान समिति की सूझबूझ से शांतिपूर्वक संपन्न हुआ जिसमें प्रमुख रूप से
समिति के पदाधिकारी,आयोजक, सदस्य, वालंटियर टीम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने वाले सहयोगीयो ने पूर्ण निष्ठा और अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए, आए हुए भक्तों का सादर सम्मान किया गया वहीं महिलाओं को किसी प्रकार की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम समिति द्वारा किया गया था, जिसमें प्रमुख रूप से डॉ. अश्विनी कुमार पाण्डेय, हरीश कुमार भारती, डॉ एसपी मौर्य बलकरन सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता एडवोकेट , उत्कर्ष कसौधन, अमरनाथ गुप्ता उर्फ राजू गुप्ता, आशीष कुमार सोनी, दिलीप कुमार सिंह, इंजीनियर राजेश कौशल, विष्णु,नितिन, आकाश, सुमित आदि दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे,
