प्रदीप कुमार गुप्ता/ अरविंद कुमार गुप्ता देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा वजीरगंज गोण्डा ब्यूरो रिपोर्ट
मिशन शक्ति 5.0 एंटी रोमियो टीम/मिशन शक्ति टीम थाना वजीरगंज द्वारा ग्राम सभा रसूलपुर , ग्राम सभा रामराईपुर में बहू-बेटी सम्मेलन कर जागरुकता अभियान चलाया गया। आज दिनांक 26.10.2025 को पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल के निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत
प्रभारी थाना निरीक्षक यशवंत सिंह वजीरगंज जनपद गोण्डा के कुशल नेतृत्व में थाना वजीरगंज की एंटी रोमियो टीम/मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन ग्राम सभा रसूलपुर, और ग्राम सभा रामराईपुर में सम्मेलन का
आयोजन किया गया । जिसमें भारी संख्या में बहु, बेटियों और महिलाओं ने पर चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें महिला कांस्टेबल एवं मिशन शक्ति केंद्र की इंचार्ज सोनम सिंह ने भारत सरकार
एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही,अभियान मिशन शक्ति नारी सुरक्षा एंटी रोमियो साइबर जागरूकता के तहत बालिकाओ/महिलाओ को मिशन
शक्ति नारी सुरक्षा, महिला हेल्प डेस्क,व साइबर क्राइम संबंधी अपराध, बाल विवाह ,पास्को एक्ट,नये कानून,घरेलू हिंसा और महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर-👉 112, पुलिस आपातकालीन सेवा👉 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन👉 1076 , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन👉 108 ,एंबुलेंस सेवा👉1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन👉 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन 👉 102 ,स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई
सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना, कन्यासुमंगला योजना , वृध्दा पेंशन, विधवा पेंशन के बारे में भी जानकारी दी । एंटी रोमियों/मिशन शक्ति
टीम महिला शक्ति केंद्र प्रभारी इंचार्ज सोनम सिंह एवं महिला आरक्षी सरिता जिसमें सैकड़ो की संख्या में बालिकाएं,महिलाएं, बहू,बेटियां शामिल हुई,
