प्रदीप कुमार गुप्ता/ अरविंद कुमार गुप्ता देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा ब्यूरो रिपोर्ट ( नवाबगंज थाना क्षेत्र की खास रिपोर्ट )
जहां एक तरफ योगी सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का नारा दे रही है,वहीं नवाबगंज थाना क्षेत्र में महिलाओं की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति योजना नारी सशक्तिकरण योजना फेल होती नजर आ रही है, हो रही, Ashcharychakit live TV news digital media website
महिलाओं की हत्या का कारण घरेलू हिंसा पारिवारिक विवाद के चलते हो रही है, हथौड़े और चाकू से पत्नी की हत्या करने वाला 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार एकलौते बेटे के जन्मदिन को लेकर हुआ था विवाद बेटे की आंखों के सामने दी थी दर्दनाक मौत ताबड़तोड़ नवाबगंज थाना क्षेत्र में हो रही महिलाओं की हत्या सहमा नवाबगंज क्षेत्र नवाबगंज थाना चर्चा का विषय बना, अभी एक सप्ताह नहीं बीहत्या की घटनाओं को लेकर पूरे जनपद मेंता था कि कोल्हमपुर आरती हत्याकांड के बाद दिल दहला देने वाली में कोल्हमपुर की घटना के बाद एक औऱ महिला की हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी उक्त घटना घरेलू हिंसा विवाद से उत्पन्न होकर मृतका के पति ने अपने एकलौते बेटे का जन्मदिन मनाने को लेकर हुए विवाद में पत्नी की हथौड़े और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से हत्या करने वाले 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को नवाबगंज पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को दुर्जनपुर घाट से तरबगंज जाने वाली मुख्य सड़क पर ग्राम सोझिया के पास से दबोचा गया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।जिले के तेज तराक प्रभारी थाना निरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि आरोपी गुनीराम पुत्र रामदयाल निवासी कोल्हमपुर बाजार थाना नवाबगंज ने 25 अक्टूबर की रात अपनी पत्नी आरती (30) की निर्मम हत्या कर दी थी।घटना का खुलासा तब हुआ जब अगली सुबह आरोपी अपने पांच वर्षीय बेटे कान्हा को उसके ननिहाल मधवापुर थाना वजीरगंज छोड़कर फरार हो गया। मासूम कान्हा ने अपने मामा विनय गुप्ता को बताया कि पापा ने मम्मी को मार डाला है।इस सूचना पर पुलिस ने विनय गुप्ता की तहरीर पर आरोपी गुनीराम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों एवं फोरेंसिक टीम की फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य एकत्र किए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।हत्या के बाद से आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।बुधवार को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी थाना निरीक्षक नवाबगंज अभय सिंह, उपनिरीक्षक राजेश पांडेय व उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सोझिया गांव के पास मुख्य मार्ग पर से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि पत्नी से विवाद होने पर उसने पहले हथौड़े से सिर पर प्रहार किया, फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी । नवाबगंज प्रभारी थाना निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस की सराहनीय कार्रवाई फरार इनामी आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने नवाबगंज पुलिस टीम को प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है।
