• Mon. Jun 29th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

ऐसा दृश्य, जिसने यह याद दिला दिया कि वर्दी केवल कानून की प्रतीक नहीं,मानवता की भी संरक्षक है। प्रशासनिक तंत्र के लिए मानक बनें रक्षक वही कहलाने योग्य है जो केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि सहारा भी देता है। जिसका जीता जागता उदाहरण अयोध्या पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी

ByPradeepkumargupta

Nov 1, 2025


संगीता गुप्ता/ नेहा सिंह                                            अयोध्या धाम कार्यालय फैजाबाद                                अयोध्या ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट

                  अयोध्या धाम की पवित्र परिक्रमा मार्ग पर इन दिनों सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। लाखों श्रद्धालु, सीमित स्थान और हर क्षण सतर्कता की मांग। ऐसे में वर्दीधारी पुलिसकर्मियों से आमजन अक्सर कठोरता और अनुशासन की ही अपेक्षा रखते हैं। परंतु शनिवार को देखने को मिला एक ऐसा दृश्य, जिसने यह याद दिला दिया कि वर्दी केवल कानून की प्रतीक नहीं,मानवता की भी संरक्षक है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने जब सड़क के बीच अकेले रह गए एक छोटे बच्चे के खोमचे को स्वयं उठाकर किनारे रखवाया, तो यह काम किसी आदेश का पालन नहीं था,यह कर्तव्य से ऊपर उठी करुणा का परिचय था।जहाँ किसी और की नजर उपद्रव पर पड़ती, वहाँ उनकी नजर एक बच्चे की असहायता पर पड़ी।कुछ दिनों पहले भी उन्होंने एक दिव्यांग श्रद्धालु की व्हीलचेयर थामकर उसे सुरक्षित मार्ग दिलाया था। किसी कैमरे की मौजूदगी नहीं थी, न कोई मंच, न कोई भाषण फिर भी यह मानवीयता का सबसे गरिमामय क्षण था। हमारे समय का सबसे बड़ा संकट यह है कि कर्तव्य और संवेदना को हम अलग-अलग खानों में बाँट देते हैं, कानून-व्यवस्था जहाँ हो, वहाँ मानवीय स्पर्श खोता सा लगता है।लेकिन अयोध्या से मिल रही ऐसी खबरें बताती हैं,कानून तभी आदरणीय है, जब वह इंसानियत के साथ चलता है।परिक्रमा मार्ग पर पुलिस की चौकन्नी मुस्तैदी जितनी जरूरी है,उतनी ही जरूरी है विश्वास पैदा करने वाली सेवा भावना। और यही विश्वास, यही भरोसा लोकतंत्र और समाज की सबसे मजबूत नींव है। हमें ये उदाहरण केवल खबर तक सीमित नहीं रखने चाहिए। यह पूरे प्रशासनिक तंत्र के लिए मानक बनें कि रक्षक वही कहलाने योग्य है जो केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि सहारा भी देता है।अयोध्या में रामलला का बाल स्वरूप आशीर्वाद देता है, कि हम सबके भीतर भी सेवा और करुणा का बाल्यभाव जीवित रहे।और आज जब एक अधिकारी खोमचा उठाकर एक बच्चे की चिंता करता है,तो यह केवल एक घटना नहीं…यह संदेश है कानून का उद्देश्य दंड नहीं जनकल्याण है।


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!