• Mon. Jun 29th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

उप निरीक्षक इंद्रेश यादव की हृदय गति रुक जाने के कारण दुःखद मृत्यु होने पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर नम आंखों से दी गयी विदाई

ByPradeepkumargupta

Dec 16, 2025


      अरविंद कुमार गुप्ता/ अशोक कुमार गुप्ता                       देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा                                       ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट

        थाना तरबगंज में तैनात उप निरीक्षक इंद्रेश यादव की हृदय गति रुक जाने के कारण दुःखद मृत्यु होने पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर नम आंखों से दी गयी विदाई-गोण्डा। आज दिनांक 16.12.2025 को थाना तरबगंज पर तैनात उ0नि0 इंद्रेश यादव (पी0एन0ओ0- 942530320)को सुबह 10:00 बजे अचानक सीने पर दर्द हुआ था। जिसकारण उनको तत्काल ईलाज हेतु                  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज ले जाया गया था,जहां पर चिकित्सकों द्वारा उचित ईलाज हेतु उनको जिला अस्पताल गोण्डा रेफर किया गया। जहां पर ईलाज के दौरान उनकी हृदय गति रुक जाने के कारण मृत्यु हो गई थी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा उप निरीक्षक इंद्रेश यादव की असामयिक/दुःखद मृत्यु होने पर रिजर्व पुलिस लाइन्स गोण्डा में शोक परेड का                    आयोजन कर उनके पार्थिव शरीर को सलामी दी गयी, तथा पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी तथा उ0नि0 के परिजनों को सांत्वना/हरसंभव मदद का अश्वासन देकर पार्थिव शरीर को पैतृक गांव भेजवाया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन  अजय प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण द्वारा भी पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!