• Tue. Jun 30th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

डा.रामजी सोनी पर बाहर की दवा लिखने,जांच के नाम पर कमीशनखोरी का आरोप


पीड़ित ने मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों से किया न्याय की मांग

बस्ती । कोतवाली थाना क्षेत्र के बाटा गली निवासी परवेज आलम पुत्र स्वर्गीय रमजान अली ने मुख्यमंत्री,जिलाधिकारी के साथ ही अन्य उच्चाधिकारियोें को पत्र देकर जिला अस्पताल में तैनात डा.रामजी सोनी द्वारा बाहर की दवा लिखने, अपने चहेते स्थान पर पैथोलोजी जांच कराने का आरोप लगाते हुये दोषी चिकित्सक के विरूद्ध कार्यवाही की मांग किया है।
भेजे पत्र में परवेज आलम ने कहा है कि गत 3 सितम्बर को वे अपने रिश्तेदार वाजिद अली की तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में तैनात डा. रामजी सोनी के पास पहुंचे। दूसरे दिन उन्होने 4 सितम्बर को खून की जांच बाहर से कराने को कहा। डाक्टर साहब के साथ आया बाहर का जांच कर्मी सेम्पल लेकर गया और जांच का एक हजार रूपया नकद लिया। वह जांच अस्पताल में भी हो सकती थी। कमीशन की लालच में डाक्टर से बाहर की जांच लिखा। पता चलने पर परवेज आलम ने इसकी शिकायत सी.एम.एस. से किया। इस पर सीएमएस ने कहा आप लिखित शिकायत करिये, जब परवेज ने कहा कि लिखित शिकायत कर रहा हूं तो डा.महेश प्रसाद नाराज हो गये और कहा कि अगर तुम चाहते हो कि मरीज जिन्दा वापस घर जाय तो यहां से भाग जाओ वरना लाठी से मारकर यहां से भगा दूंगा। परवेज आलम के अनुसार उसने इसकी शिकायत स्वास्थ्य निदेशालय के टोल फ्री नम्बर 18001805145 पर किया जहां से सीएमएस को भी लाइन पर लिया गया,सीएमएस ने कार्यवाही का आश्वासन दिया किन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई। उसकेे बाद मोबाइल नम्बर 9839657624 से फोन आया कि आप जांच में दिया गया एक हजार रूपया वापस ले जाय। परवेज आलम ने पत्र में कहा है कि जिला अस्पताल में पूरी तरह से मनमानी कर गरीबों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। मामले की पूरी जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही कराया जाय जिससे आर्थिक शोषण बंद कराया जा सके।


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!