• Tue. Jun 30th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

राजकीय महिला चिकित्साल्य में कन्या जन्मोत्सव का हुआ आयोजन

ByPradeepkumargupta

Sep 22, 2024


बस्ती – बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत राजकीय महिला चिकित्साल्य में स्थित वन स्टॉप सेन्टर पर कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी द्वारा जिला चिकित्सालय में पैदा हुयी कुल 42 बच्चियो का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। इसके उपरान्त बच्चियों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये उपहार के रूप में बेबी किट, कपड़ा, मिठाई, कम्बल, तौलिया, जैतून का तेल आदि सामान देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा उ०प्र० रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अन्तर्गत 03 बच्चियों को एफडीआर वितरित किया गया, जिसमें दो बच्चियों को 03-03 लाख एवं एक बच्ची को 7 लाख का एफडीआर दिया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सुनीता सिंह, प्रतिभा श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार, आदि समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!