• Mon. Jun 1st, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

फर्जी अधिकारी/ फर्जी पत्रकार बनकर भांग की दुकानों से अवैध वसूली/छिनैती करने वाले गैंग के 03 सदस्य गिरफ्तार,03 अदद कूटरचित परिचय पत्र ( ड्रग इंस्पेक्टर , नारकोटिक्स डिपार्टमेंट), 03 अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाची मोटरसाकिल बरामद किया आपराधिक इतिहास विशाल गुप्ता पुत्र नत्थु गुप्ता निवासी ग्राम सभा मझारा थाना वजीरगंज।02. अमन शुक्ला पुत्र संतोष कुमार शुक्ला निवासी नौबस्ता थाना वजीरगंज।03. मनीष मौर्या पुत्र कृष्ण कुमार मौर्या निवासी बेनीपुर बहुता थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

ByPradeepkumargupta

Jan 15, 2026


        प्रदीप कुमार गुप्ता/ अशोक कुमार गुप्ता                                                     देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा                                                       ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट                                                         जनपद के कोतवाली नगर पंचायत मनकापुर पुलिस द्वारा फर्जी अधिकारी/पत्रकार बन भांग की दुकानों से अवैध वसूली/छिनैती करने वाले गैंग के 03 सदस्य गिरफ्तार, कब्जे से 03 अदद फर्जी परिचय पत्र, 03 मोबाइल फोन , लूट के 9500/- रुपए नगद व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद ।पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत कुमार जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर राजेश सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या -248/2024, धारा 419, 420, 387, 392, 504, 506 भादवि से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 01. विशाल गुप्ता, 02. अमन शुक्ला व 03. मनीष मौर्या को किशुनदापुर से पहले टीकरी रोड़ नवाबगंज से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के 9,500/-रूपये नगद, 03 अदद कूटरचित परिचय पत्र ( ड्रग इंस्पेक्टर , नारकोटिक्स डिपार्टमेंट), 03 अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाची मोटरसाकिल बरामद किया गया ।घटना का संक्षिप्त विवरण-वादी  कौशल कुमार पुत्र राम मनोहर निवासी पटेलनगर थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा जो लाइसेंसी भाग की दुकान कस्बा मनकापुर (कटी तिराहे के आगे उतरौला रोड पर) में सेल्समैन है के द्वारा थाना कोतवाली मनकापुर को लिखित सूचना दी गई, कि दिनांक 23.05.2024 को दोपहर 03:30 बजे 03 व्यक्ति आकर नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बताते हुए दुकान चेक करने लगे उसके द्वारा परिचय पूछा गया तो नाराज होकर बोलने लगे तुम्हारा चालान कर दूंगा आदि धमकी देते हुए उसे मारने पीटने लगे तथा काउण्टर में रखे 9,000/- रूपये जबरदस्ती छीन लिये जब उसने विरोध किया तो गाली गुप्ता देते हुए बोले की प्रतिमाह 10,000/- रूपये देते रहना तभी तुम्हारी दुकान चलेगी। घटना को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया । घटना के सफल अनावरण के क्रम में सभी टीमों द्वारा सी0सी0टी0वी0 फुटेज, अन्य तकनीकी व मैनुअल साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई । घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 03 शातिर बदमाशों 01. विशाल गुप्ता, 02. अमन शुक्ला व 03. मनीष मौर्या को किशुनदासपुर से पहले टीकरी रोड नवाबगंज से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के 9,500/-रूपये नगद, 03 अदद कूटरचित परिचय पत्र (ड्रग्स इंस्पेक्टर , नार्कटिक्स डिपार्टमेंट), 03 अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाची मोटरसाकिल बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ का विवरणः-अभियुक्तगणों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि इन लोगो का एक संगठित गिरोह है जो आर्थिक लाभ कमाने के लिए फर्जी पत्रकार, नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी बनकर व अन्य तरीके अपनाकर व्यापारियों/दुकानदारों को डरा धमका कर धन उगाही व छिनैती आदि की घटनाओ को अंजाम दिया करते हैं। अभियुक्तों द्वारा दिनांक 25.05.2024 को थानाक्षेत्र कोतवाली देहात के खोरहंसा में लाइसेंसी भांग की दुकान पर दोपहर में नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बनकर डरा धमका कर 5000/- रूपये छीन लिया था, तथा दिनांक 23.05.2024 को कस्बा मनकापुर में कटी तिराहे के आगे उतरौला रोड पर स्थित सरकारी भांग की दुकान पर दोपहर में ही नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बनकर दुकान सीज करने की धमकी देते हुए 9,000/- रूपये छीन लिये थे ।गिरफ्तार अभियुक्तगण-01. विशाल गुप्ता पुत्र नत्थु गुप्ता निवासी मझारा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।02. अमन शुक्ला पुत्र संतोष कुमार शुक्ला निवासी नौबस्ता वजीरगंज जनपद गोण्डा।03. मनीष मौर्या पुत्र  कृष्ण कुमार मौर्या निवासी बेनीपुर बहुता थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।अनावरित अभियोग-01. मुकदमा अपराध संख्या -248/2024, धारा 419, 420, 387, 392, 504, 506 भादवि थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।02. मुकदमा अपराध संख्या -246/2024, धारा 419, 420, 387, 392 भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा।बरामदगी-01. लूट की 9,500/- नगद,02. 03 अदद कूटरचित पहचान पत्र (ड्रग इन्सपेक्टर, नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ) 03. अदद मोबाइल फोन, 04.घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल अपाची UP43AL2914 बरामद।  गिरफ्तार कर्ता टीम-01. उपनिरीक्षक  सुरेन्द्र प्रताप सिंह थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।02. हेड कांस्टेबल रणवीर गौतम03. हेड कांस्टेबल दीपेन्द्र प्रताप सिंह 04. कांस्टेबल रामकिशुन प्रजापति 05. कांस्टेबल उमेश यादव01. आपराधिक इतिहास विशाल गुप्ता पुत्र नत्थु गुप्ता01. मु0अ0स0- 20/19, धारा 457, 380, 411आपराधिक इतिहास विशाल गुप्ता पुत्र नत्थु गुप्ता01. मु0अ0स0- 20/19, धारा 457, 380, 411 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।02. मु0अ0स0- 83/22 धारा 504, 506 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।03. मु0अ0स0- 447/23 धारा 504, 506 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा। 04. मु0अ0स0- 35/24 धारा 386, 507, 120-बी भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा


गोण्डा जनपद में आखिर ऐसा क्या हुआ कि 29 ग्राम पंचायत सचिवों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया गया,पंचायत विभाग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरे जनपद के 16 ब्लॉकों में चर्चा छेड़ दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विभिन्न विकास खंडों में लंबे समय से तैनात 29 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। पत्रकारों की कलम गरीब और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए चले”: एसपी विनीत जायसवाल
दरगाह पर लगा सरकारी ताला
error: Content is protected !!