नेहा सिंह राजपूत/ रूबी सोनी अयोध्या धाम / फैजाबाद कार्यालय ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट
माँ तिलेसरा देवी महाविद्यालय भसड़ा टांडा, अम्बेडकरनगर के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन दिनांक 16 मार्च 2026 दिन सोमवार को धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. श्याम सुंदर तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. सुधीर श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. सुशील मौर्य, विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं
उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शिवानी श्रीवास्तव (प्रथम इकाई) एवं कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक पाण्डेय (द्वितीय इकाई) के निर्देशन में किया गया।इस अवसर पर द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा की भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवक स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, सामाजिक सेवा तथा ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। शिविर में आरती, प्रीति, रूबी, खुशबू, आकांक्षा, पल्लवी, आंचल, जूही सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि डॉ. श्याम सुंदर तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को समाज के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराती है। ऐसे शिविरों के माध्यम से छात्र-छात्राएं समाज सेवा, स्वच्छता, शिक्षा और जागरूकता जैसे कार्यों में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का समग्र विकास करते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से अनुशासन और समर्पण के साथ समाजहित के कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि एनएसएस युवाओं में सेवा, सहयोग और नेतृत्व की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों को सामाजिक समस्याओं को समझने और उनके समाधान में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवक स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा प्रसार तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे। उन्होंने कहा कि एनएसएस का मूल उद्देश्य “नॉट मी बट यू” की भावना के साथ समाज सेवा करना है।
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
माँ तिलेसरा देवी महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ उद्घाटन मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय सेवा योजना का किया शुभारंभस्वयंसेवकों को समाज सेवा व जागरूकता कार्यों में सक्रिय रहने की जरूरत – डॉ श्याम सुंदर तिवारी
Related Post
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। पत्रकारों की कलम गरीब और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए चले”: एसपी विनीत जायसवाल
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
क्राइम
खास खबर
गोण्डा
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
