• Tue. Jul 28th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, दो डंपर व जेसीबी सीज जाना बाजार-अयोध्या हैदरगंज थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने रात मे बड़ी कार्रवाई करते हुए दो डंपर और एक जेसीबी मशीन पकड़ ली। सभी वाहनों को थाने लाकर सीज कर दिया गया है,

ByPradeepkumargupta

Mar 17, 2026


        नेहा सिंह राजपूत/रूबी सोनी                                                        अयोध्या धाम फैज़ाबाद कार्यालय।                                                        ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट                                हैदरगंज थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दो डंपर और एक जेसीबी मशीन पकड़ ली। सभी वाहनों को थाने लाकर सीज कर दिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दोस्त ग्रामपुर ग्राम पंचायत में रात के समय अवैध खनन की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार रामखेलावन ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद बिसुन बाबा चौकी प्रभारी दरोगा श्री पति मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और खनन में लगी जेसीबी मशीन तथा मिट्टी से लदे दो डंपरों को पकड़ लिया।पुलिस ने सभी वाहनों को हैदरगंज थाने लाकर खड़ा कर दिया। बिना नंबर प्लेट लगे वाहनों के संबंध में संभागीय परिवहन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची डीटीओ रानी सिंगर ने महिंद्रा कंपनी के डंपर संख्या यूपी 45 बीटी 0629 व यूपी 45 बीटी 3974 तथा बिना नंबर प्लेट की जेसीबी मशीन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।बताया जा रहा है कि पकड़ी गई जेसीबी मशीन को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि इसी मशीन से पिछले महीने थाने के पास एक आवासीय प्लॉट की दीवार गिराई गई थी।थानाध्यक्ष हैदरगंज विवेक राय ने बताया कि नायब तहसीलदार के निर्देश पर वाहनों को थाने लाया गया है। अवैध खनन के मामले में आगे की कार्रवाई के लिए खनन अधिकारी को सूचना दे दी गई है, जिनके आने के बाद राजस्व विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सूचना निदेशालय जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने राज्य भर के सभी ज़िलों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा! 28 जुलाई ये सूची “प्रत्येक दशा” में माँगी गई! किसी बड़ी अंदेशा का इशारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के ऊपर दर्ज मुकदमों के चलते रद्द हो सकती है
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!