• Mon. Jun 29th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

अयोध्या मेडिकल कॉलेज छात्र की मौत मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ‘हार्ट अटैक’ पर उठ रहे गंभीर सवाल, 5 घंटे की वो स्वास्थ्य विभाग ‘मिस्ट्री’ जिसने सबको उलझाया मौत के पांच घंटे पहले तक कहां था मेडिकल कालेज का छात्र ? चिकित्सक व स्टाफ की गलतियों पर पर्दा डाल रहे प्राचार्य, दो बजे रात मे जब अस्पताल से गायब हुआ छात्र तो पुलिस को क्यों नहीं दी गई सूचना ?

ByPradeepkumargupta

Mar 18, 2026


     प्रदीपकुमार गुप्ता editor in chief /                                                रूबी सोनी district head                                                          अयोध्या धाम फैज़ाबाद कार्यालय।                                  (ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट)                                पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भले ही राजर्षि मेडिकल कालेज के छात्र की मौत को हार्ट अटैक से होना बता दिया गया है। परिवारीजनो ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के दबाव में होंट बंद कर लिए हैं। किन्तु मेडिकल कालेज में हुई छात्र की मौत अपने पीछे कई बड़े सवाल छोड़ गई है,जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी रहस्य बनी है।राजर्षि दशरथ स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय दर्शन नगर अयोध्या डिप्लोमा इन ब्लड ट्रांसफ्यूजन द्वितीय वर्ष के छात्र जितेंद्र प्रताप की संदिग्ध मौत को पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हार्ट अटैक बताकर रफा-दफा कर दिया है, फिर भी जितेंद्र की मौत के मामले में मेडिकल कालेज के स्टाफ और चिकित्सक की घोर लापरवाही सामने आई है।जितेंद्र को 13 मार्च 2026 को सायंकाल साढ़े पांच बजे लगभग मेडिकल कालेज में पेट दर्द की शिकायत होने पर भर्ती कराया गया था। वह रात्रि में लगभग दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल कालेज से लापता हो गया। 14 मार्च 2026 को प्रातः सात बजे उसे दोबारा कहीं से कोई साथी मेडिकल कालेज लाया। जहां चिकित्सक डा. अरविंद कुमार जो जितेंद्र का उपचार कर रहे थे, ने उसे मृत घोषित करते हुए बताया कि जितेन्द्र लाते समय ही रास्ते में ही मर गया था। चिकित्सक ने मैमो में ब्राडडैड लिखकर साढ़े आठ बजे पुलिस को मैमो के जरिए सूचना भेज दी।छात्र जितेंद्र की मौत को लेकर जो बड़ा सवाल उठ रहा है, वह यह कि रात दो बजे से प्रातः सात बजे तक जितेंद्र मेडिकल कालेज के बेड पर नहीं था,तो कहां था? किन संदिग्ध परिस्थितियों में वह लापता हो गया। पूरे पांच घंटे जितेंद्र कहां रहा। क्या वह स्वयं कहीं चला गया था या फिर उसे गायब कर दिया गया था ? सबसे बड़ा सवाल यह कि जब कोई मरीज बिना बताए अस्पताल से चला जाता है,तो उसे लामा घोषित करते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी जाती है। लेकिन मेडिकल कालेज में न तो चिकित्सक ने और न ही वार्ड में मौजूद किसी स्टाफ ने जितेंद्र के मेडिकल कालेज से फरार होने , गुम या लापता होने की कोई इन्फार्मेशन पुलिस को दी। जब कि पुलिस को सूचना देना आवश्यक है। पुलिस को सूचना न देना जितेंद्र की मौत के पीछे किसी साज़िश का हिस्सा हो सकती है,जो पुलिस की जांच का विषय है। फिर भी पांच घंटे मरीज बेड से गायब रहा और पुलिस को कोई सूचना न देने के मामले ने जितेंद्र की मौत की मिस्ट्री को शक के दायरे में लाकर खड़ा कर दिया है।अपने चिकित्सक व स्टाफ का बचाव करते दिखे प्राचार्य मेडिकल कालेज के छात्र जितेंद्र की मौत के मामले में चिकित्सक व स्टाफ की गलतियों पर प्राचार्य डा. दिनेश सिंह मार्तोलिया पर्दा डालते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि रात में उसने यह बताया था कि मुझे आराम मिल गया है। यह कह कर वह घर चला गया था। प्राचार्य से जब यह पूछा गया कि जब कोई मरीज बिना बताए चला जाता है तो स्टाफ मैमो बनाकर उसे ” लामा” लिखकर पुलिस को सूचना भेजते हैं। यदि वह बताकर अस्पताल से जाता है तो बीएचटी (मरीज की भर्ती फाइल) में उससे स्वेच्छा से जाने की बात दर्शाया जाता है, जो नहीं किया गया है। प्राचार्य डा. दिनेश सिंह मार्तोलिया ने बताया कि मैं मौजूद नहीं था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस प्रकार की ग़लती हुई है तो यह गंभीर विषय है। फिलहाल इसकी हम अपने स्तर से जांच करेंगे।


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!