प्रदीप कुमार गुप्ता (editor in chief) रूबी सोनी (district head Ayodhya) महानगर लखनऊ कार्यालय। ब्यूरो प्रभुख की खास रिपोर्ट
यूपी प्रेस क्लब लखनऊ के प्रांगण में शीश का दानी इंटरप्राइजेज के तत्वावधान में भव्य कवि सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला।मुख्य अतिथि बृजेश पाठक ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी कवियों व उपस्थित जनसमूह को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाए और सामाजिक समरसता बनी रहे।विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी अरविंद कुमार त्रिपाठी ने आशीष कुमार दीक्षित द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।कार्यक्रम में डॉ. रेनु सिंह ने अपनी ग़ज़ल प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया। वहीं राष्ट्रीय एकता विकास मंच के अध्यक्ष सत्य कुमार वर्मा ने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कवियों का आभार जताया।अयोध्या मीडिया सेंटर संस्थान की प्रबंध निदेशक रूबी सोनी ने मंच से महिला सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को मिल रहा सम्मान प्रेरणादायक है और कवयित्रियों की सशक्त प्रस्तुतियां इसका प्रमाण हैं।वरिष्ठ कवि साहित्य भूषण कमलेश मौर्य ‘मृदु’ ने अपनी कविताओं के साथ मंच संचालन भी किया और बीच-बीच में हास्य रचनाओं से माहौल को जीवंत बनाए रखा। पूजा गुप्ता ने ओजपूर्ण कविताओं से श्रोताओं में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया। सोनी मिश्रा ने श्रृंगार रस से ओत-प्रोत रचनाएं प्रस्तुत कीं, जबकि इशरत सुल्ताना ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं।कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों व कवियों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे, जिनमें विवेक, संतराम निषाद, दिनेश कुमार, रवि वर्मा, नीलम शुक्ला और नीलम त्रिपाठी सहित दूर-दराज से आए कवि भी शामिल रहे।आयोजन ने न केवल होली के उल्लास को बढ़ाया, बल्कि समाज में एकता, प्रेम और सौहार्द का संदेश भी प्रभावी ढंग से प्रसारित किया।
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
अरुणाचल प्रदेश
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
झारखंड
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
यू0पी0 प्रेस क्लब लखनऊ मे शीश का दानी इंटरप्राइजेज के तत्वावधान में भव्य कवि सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
Related Post
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
