अरविंद कुमार गुप्ता/ उत्कर्ष कसौधन देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट
मिशन शक्ति अभियान 5.0(द्वितीय चरण)मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा आज दिनांक 23-03-2026 को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा तथा पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय व पुलिस क्षेत्राधिकार डा0 उमेश्वर प्रभात सिंह के
नेतृत्व में जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे-छेड़छाड़/शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक इत्यादि की रोकथाम के संबंध में प्रेरित कर जागरूक
करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे, मिशन शक्ति अभियान के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय के
नेतृत्व में मिशन शक्ति / एंटीरोमियो टीम थाना वजीरगंज द्वारा ग्राम सभा भरहापारा में बालिकाओं एवं महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किए गए,मिशन शक्ति अभियान 5.0 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा महिलाओं/बच्चियों को
प्रत्येक थाने पर स्थापित किए गए ” मिशन शक्ति केंद्र ” के बारे में बताया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, वीमेन पॉवर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया तथा गुड टच व बैड टच के बारे में बताया
समझाया गया तथा पैम्पल्ट्स वितरित किए गए और साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई।। 🚨 मिशन शक्ति टीम🚨 हेड कांस्टेबल सुनील यादव, कांस्टेबल आनंद यादव, महिला आरक्षी सरिता महिला आरक्षी चंदा विश्वकर्मा नीम महिलाओं और बालिकाओं को जागृत करने का कार्य किया,
