• Fri. Apr 3rd, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

अयोध्या धाम के राजघाट क्षेत्र में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने आयोजन स्थल के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और आयोजकों में हड़कंप मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।महायज्ञ स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

ByPradeepkumargupta

Mar 28, 2026


                प्रदीप कुमार गुप्ता (editor in chief)                                     रूबी सोनी (District head Ayodhya Dham)  अयोध्या धाम फैज़ाबाद कार्यालय                                                          .    ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट

सनातन धर्म प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या धाम के राजघाट क्षेत्र में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने आयोजन स्थल के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और आयोजकों में हड़कंप मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कई श्रद्धालु सुरक्षित स्थान की ओर भागते नजर आए, जबकि आयोजन समिति और स्थानीय लोग मिलकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने तेजी दिखाते हुए आग को फैलने से रोकने के लिए लगातार पानी की बौछारें कीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।बताया जा रहा है कि यह महायज्ञ स्वामी जीयर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा था, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कर रहे थे। घटना के समय आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि अब तक किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेराबंदी में ले लिया है। एहतियातन आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या हवन सामग्री से उठी चिंगारी को संभावित वजह माना जा रहा है।फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और महायज्ञ स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।


प्रदेश में 70 लाख से ज्यादा लगे स्मार्ट मीटरों पर उठे सवाल, पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने लोकसभा में साफ ऐलान किया, कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति लिए कनेक्शन को प्रीपेड मोड में नहीं बदला जा इस सकेगा
स्वच्छता के दावों के स्वच्छता बीच शौचालयों की गंदगी और बदहाली ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।84 कोसी परिक्रमा से पहले व्यवस्थाओं की खुली पोल: पहले पड़ाव श्रृंगी ऋषि आश्रम में पसरी बदहाली, श्रद्धालुओं को इस बदहाली के बीच ही अपनी आस्था की डगर तय करनी होगी, वही संतों ने दी आंदोलन की चेतावनी,।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कोल्हमपुर चौकी ग्राम सभा पहली भगाही गांव में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर लगभग 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई,
error: Content is protected !!