प्रदीप कुमार गुप्ता (editor in chief) रूबी सोनी (district head Ayodhya) अयोध्या धाम फैज़ाबाद कार्यालय = ( ब्यूरो प्रमुख अयोध्या की खास रिपोर्ट )=
अयोध्या के मुराई टोला इलाके में दो पक्षों में जमकर हुई खूनी संघर्ष मारपीट उक्त घटना राम जन्मभूमि थाना क्षेत्र अंतर्गत कब बताया जा रहा है, अयोध्या के मुराई टोला इलाके में शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। स्थानीय सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी, बल्लम, ईंट और पत्थरों के साथ आमने-सामने आ गए और काफी देर तक झड़प चलती रही। विश्वस्थ सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। विवाद के दौरान हुई हिंसा में दो लोगों के सिर में ईंट लगने से गंभीर चोटें आईं, जिससे उनका सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों के अनुसार घटना की सूचना देने के बावजूद लगभग 30 से 40 मिनट बाद पहुंची सूचना मिलते ही अगर पुलिस मौके पर पहुंच जाती तो खूनी संघर्ष का घिनौना खेल सिर्फ मारपीट तक ही रह जाता, या विवाद भी टल सकता था, यह है योगी सरकार की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पुलिस प्रशासन के मौके पर पहुंचने में देर हुई, जिसके कारण स्थिति कुछ समय तक तनावपूर्ण बनी रही। मारपीट में घायल कुछ लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फिलहाल मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।
