• Mon. Jun 29th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक शिवांश मौर्य (उम्र लगभग 13 वर्ष),जो कि कक्षा 7 का छात्र है एवं एक्सीलेंट स्कूल बधवा में पढ़ाई करता है।को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को किया गया सुपुर्द जनपद गोण्डाकिसी भी बालक/बालिका के संदिग्ध अवस्था में मिलने पर तत्काल पुलिस अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित करें।

ByPradeepkumargupta

Apr 8, 2026


         प्रदीप कुमार गुप्ता (editor in chief)                                     अरविंद कुमार गुप्ता (voice editor)                                             देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा                                                     ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट                        थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को किया गया सुपुर्द जनपद गोण्डा के थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत आवेदिका असरेखा मौर्य पत्नी सुरेंद्र मौर्य निवासी जलालपुर चढ़ौवा द्वारा थाना वजीरगंज पर सूचना दी गई कि उनका पुत्र शिवांश मौर्य (उम्र लगभग 13 वर्ष),जो कि कक्षा 7 का छात्र है एवं एक्सीलेंट स्कूल बधवा में पढ़ाई करता है। दिनांक 06/04/2026 को समय लगभग 04ः00 बजे सायं घर से साइकिल लेकर कहीं चला गया है और वापस नहीं आया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बालक की तलाश हेतु टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा सक्रियता से कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा पवन सिंह आर्मी ढाबा, विक्रमजोत जनपद बस्ती के पास से बालक शिवांश मौर्य को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। (जनपद पुलिस द्वारा अपील)अभिभावक अपने बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें तथा किसी भी परिस्थिति में बच्चों को घर छोड़कर जाने जैसी स्थिति उत्पन्न न होने दें। किसी भी बालक/बालिका के संदिग्ध अवस्था में मिलने पर तत्काल पुलिस अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित करें।

 

 


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!