वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कल 149 अस्थाई -स्थाई दुर्गा पूजा का महापर्व बड़े ही हर्ष और उल्लासके साथ मनाया गया, वजीरगंज बाजार में श्री नवयुवक दुर्गा पूजा माता नित्यानंद करी समिति 9 दिन तक चलने वाला दुर्गा पूजा महोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ माता रानी का बड़े ही
धूमधाम से जन्मोत्सव क्रम बहुत हीका कार्य मनमोहक और आकर्षण का केंद्र बना रहा है जिसमें माता रानी की महा आरती माता रानी को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग दूर दराज से आए हुए हजारों भक्तों की भीड़ के बीच प्रसाद का वितरण हुआ, इसी क्रम में नवमी के दिन विशाल भंडारा हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया,विजयदशमी के महापर्व विसर्जन कार्यक्रम का शुभारंभ सैकड़ो महिलाओं पुरुष वॉलिंटियर टीम,समित कार्यकर्ता के साथ थानाध्यक्ष अभय सिंह मंदिर प्रांगण से पुष्प वर्षा के साथ झलाही मोड समय लगभग 2:00 बजे कलश यात्रा की मनोरम झांकी साथ ही एक ट्राली पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की देवी देवताओं के रंगारंग कार्यक्रम ढोल,भांगड़ा,डीजे विसर्जन यात्रा का शुभारंभ किया गया, झिलाही मोड से सैकड़ो की संख्या वाली भीड़ हजारों में तब्दील हो गई और विसर्जन की शोभायात्रा धीरे-धीरे वजीरगंज बाजार में व्यापारियों द्वारा जगह-जगह लगाए गए स्टॉल कहीं छोले चावल, तो कहीं पूरी सब्जी, कहीं चाय तो कहीं पानी तो कहीं हलवा चना आदि,दो दर्जन से अधिक स्टॉल लगाए गए थे, 100 मीटर की दूरी पर जमकर आतिशबाजी करते हुए कलश विसर्जन यात्रा बढ़ती गई,मंदिर गेट के सामने पहुंचने पर आए हुए सभी भक्तों को बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया, थाना अध्यक्ष अभय सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ कलश विसर्जन शोभा यात्रा में वालंटियर टीम के साथ पैदल मार्च करते हुए नजर आए वही अधिक महिलाओं की संख्या होने पर महिला कांस्टेबल भी पूरी एकाग्रता से वालंटियर टीम और पुलिस टीम वीडियोग्राफी ड्रोन कैमरा की निगरानी में शाम 7:30 बजे बाजार के अंतिम छोर पर पहुंच गई शोभा यात्रा चल रही थी इसी बीच उप जिलाधिकारी तरबगंज विशाल कुमार और पुलिस क्षेत्र अधिकारी तरबगंज सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे और कलश यात्रा कुछ कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या के लिए प्रस्थान कर गई, थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने समिति के वॉलंटरी टीम को सहायक देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया वही समिति के पदाधिकारी व वॉलिंटियर्स टीम में माता की चुनरी पहन कर थाना अध्यक्ष अभय सिंह और उनकी पूरी पुलिस टीम को सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से मंदिर समिति के

वॉलिंटियर्स,व्यवस्थापक,आयोजक डॉ अश्वनी कुमार पांडे, हरीश कुमार भारती, डॉ एसपी मौर्य, राजेश कौशल, आशीष सोनी ,प्रदीप कुमार गुप्ता,दिलीप कुमार सिंह(दीपक मेडिकल), संतलाल सोनी,मोहनलाल सोनी, अरविंद कुमार गुप्ता, छैलू गुप्ता,संतोष गुप्ता, नितिन कुमार पटवा, नितिन कुमार गोस्वामी, बालकरण सिंह, रवि सोनी,विकास गुप्ता, हेमंत कौशल, राजा सोनी, सुनील गुप्ताआदि बाजार के व्यापारियों क्षेत्र वासियों के सहयोगसे शांतिपूर्वक संपन्न हुआ थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पुर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था मूर्तियों को विसर्जित कराया गया गोंडा के तरफ से अयोध्या विसर्जन में जाने वाली मूर्तियां वन साइड रूट के माध्यम से विशेष कर एम्बुलेंस या किसी प्रकार की अप्रिय घटना पुर थाना क्षेत्र में कहीं कोई अशांति की स्थिति नहीं पैदा हुई इस पर उप जिलाधिकारी,पुलिस क्षेत्र अधिकारी वजीरगंज पुलिस टीम को सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया उप जिलाधिकारी तरबगंज और पुलिस क्षेत्र अधिकारी ने थाना अध्यक्ष अभय सिंह की नेतृत्व में पुरी पुलिस टीम को और वजीरगंज नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं और वालंटियर टीम को बहुत-बहुत बधाई दी।
