• Tue. Jun 30th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अति आवश्यक बैठक संपन्न जिसमें जिला अध्यक्ष द्वारा आय व्यए प्रस्तुत किया गया

ByPradeepkumargupta

Nov 10, 2024


बैठक संपन्न

आज दिनांक 9 नवंबर को सिंचाई डाक बंगले में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सम्मेलन में हुए खर्च का आय व्यय का ब्यौरा दिया गया। जिसमें विज्ञापन प्रकाशन के लिए 91400/भुगतान,जबकि 77201 सम्मेलन में खर्च का ब्यौरा दिया गया।
सम्मेलन में पत्रकार प्रदीप गुप्ता द्वारा पानी की व्यवस्था, पत्रकार महादेव सागर द्वारा सभी सदस्यों के लिए सम्मान प्रमाण पत्र की व्यवस्था,पत्रकार अनिल पाठक द्वारा अधिकारियों के नाश्ते की व्यवस्था की गई थी।उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मत से आय व्यय के प्रस्ताव को पास किया। और सफलतापूर्वक हुए सम्मेलन पर सभी सदस्यों के सहयोग के लिए बधाई दिया।इसके साथ ही जिन पत्रकारों द्वारा सम्मान प्रमाण पत्र और स्मारिका नहीं लिया था,उनको स्मारिका,सम्मान प्रमाण पत्र संबंधित साथियों को दे दिया गया, जो संबंधित साथियों को उपलब्ध करा देंगे।   

इसके साथ ही 2025 के नई सदस्यता व नवीनीकरण के लिए बताया गया कि 1 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक सदस्यता प्रदान की जाएगी। सदस्यता लेने और देने के लिए शर्त रखी गई की जो साथी किसी ऐप, समाचार पत्र व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हुए हैं,उन्हें ही सदस्यता प्रदान की जाएगी, ऐसे सदस्यों को अपने संस्थान से संबंधित प्रमाण भी उपलब्ध कराना पड़ेगा।

ऐसे लोगों को सदस्यता देने से इनकार किया गया जो बैठक और सम्मेलन में हमेशा अनुपस्थित रहते हैं। वहीं जो बदनाम किस्म के पत्रकार हैं उनको भी सदस्यता नहीं दी जाएगी।
इस बार ₹400/सदस्यता शुल्क और ₹500/ आपदा शुल्क कुल ₹900/ देने होंगे,और नई सदस्यता लेने वाले सदस्यों को 450/ सदस्यता और 500/आपदा शुल्क देना होगा. जिसमें प्रमुख रूप से राहुल तिवारी, अशोक कुमार गुप्ता,अशोक कुमार मिश्रा,जिला महामंत्री महेंद्र कुमार तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता,संदीप अवस्थी,हरीश कुमार गुप्ता,अरविंद गुप्ता,सुनील कुमार सिंह, विजय बिहारी विश्वकर्मा,कृष्ण कन्हैया शर्मा,यूनियन की आवश्यक बैठक में दो दर्जन से अधिकपत्रकार साथी मौजूद रहे.


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!