रूबी सोनी अयोध्या धाम,। प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. प्रियंका मौर्या ने आज सर्किट हाउस अयोध्या में जनसुनवाई आयोजित की। इस जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान करना और महिलाओं को न्याय दिलाना था। डा. प्रियंका मौर्या ने पीड़ितों के साथ बैठकर उनके मामलों की गंभीरता से सुनवाई की और मौके पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान 45 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार, भूमि विवाद, और अन्य मामले शामिल थे। डा. प्रियंका मौर्या ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उदाहरण के तौर पर, विजयलक्ष्मी के मामले में विधवा पेंशन और बाल सेवा योजना के लिए, फूलराजी के मामले में बीकापुर थानाध्यक्ष से शीघ्र निस्तारण के लिए संवाद किया गया। माधुरी के शौचालय मामले को गंभीरता से लिया गया और थानाध्यक्ष को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। विवाह संबंधी मामलों को भी शीघ्र निपटाने के प्रयास किए गए। डा. प्रियंका मौर्या ने कहा कि जनसुनवाई में आए पीड़ित महिलाओं के मामलों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है, और सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पीड़ितों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित मामलों के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और प्रत्येक जनपद में जनसुनवाई आयोजित की जाती है।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्विनी कुमार, पुलिस उपाधीक्षक योगेन्द्र कुमार, और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित न्याय दिलाने की अधिकारी को दिया आश्वासन डॉ प्रियंका मौर्या
Related Post
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
बिहार
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
क्राइम
खास खबर
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
