• Tue. Jun 30th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

मिल्कीपुर उपचुनाव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में दिया,जीत का मूल मंत् का किया चुनाव जीतने काआगाज, अयोध्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं,पदाधिकारी की बैठक के संबोधन में उपचुनाव को मिशन मिल्कीपुर के नाम से उद्बोधन किया

ByPradeepkumargupta

Jan 9, 2025


अयोध्या। देश, विदेश,उत्तर प्रदेश की आस्था का प्रतीक अयोध्या प्रभु श्री राम तीर्थ क्षेत्र की नगरी क्षेत्र अंतर्गत आने वाला विधानसभा  मिल्कीपुर’ की कमान संभाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग बैठक की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर विधानसभा मैं होने वाले उपचुनाव को मिशन मिल्कीपुर के नाम से  कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए बताया कि बूथ पर भाजपा को अधिक से अधिक वोट मिले, इसे लेकर कार्यकर्ताओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को दिया संपर्क व संवाद का मंत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कार्यकर्ता अपना बूथ, ग्राम सभा व मंडल सर्वाधिक मतों से जिताने को लेकर आपस में प्रतिस्पर्धा करें। जीत के लिए संपर्क व संवाद ही सबसे बेहतर रास्ता है। इसके जरिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखें। भाजपा ने अयोध्या को बनाया विकास का प्रतिबिंब देश विदेश में माना जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास की प्रतीक है। हमने अयोध्या को विकास का प्रतीक बनाया है। हम विकास और सनातन संस्कृति धर्म आस्था काप्रतीक प्रभु श्री राम को मानते हैं, जबकि वहीं समाजवादी पार्टी  विध्वंस के प्रतीक बाबर को मानती है। समाजवादी पार्टी ने अयोध्या का विकास को रोका, राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं और प्रदेश को दंगे की आग में भी झोंका। समाजवादी पार्टी आज भी आतंकियों, दुराचारियों, अपराधियों के साथ खड़ी रहती है, जबकि भाजपा निरंतर देश-प्रदेश को विकास की ओर ले जा रही है। बिना भेदभाव सिर्फ पात्रता के आधार पर आवास, शौचालय, निशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। प्रदेश को अराजकता तथा माफिया राज से मुक्त कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उद्बोधन में  कार्यकर्ताओं से कहा कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच में जाएं और विकास के बलबूते वोट की अपील करें। कुंदरकी जीता, मिल्कीपुर भी जीतेंगे*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई भी की। उन्होंने कहा कि जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो संपूर्ण विश्व सनातनियों ने  अयोध्यावासियों को सिर आंखों पर बिठाया। उन्होंने कहा कि कुंदरकी में 65 प्रतिशत मुस्लिम आबादी के बाद भी विकास के नाम पर भारतीय जनता पार्टी ने रिकार्ड मतों से उपचुनाव में जीत हासिल की। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में 9 में से 7 सीट जीतने में हमनें सफलता हासिल हुई। कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ मिल्कीपुर उपचुनाव को रिकार्ड मतों से जीतने का लक्ष्य लेकर कार्य करें।  अपने-अपने बूथ पर भाजपा की जीत को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करें कार्यकर्ता मिल्कीपुर’ में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया संबोधन में संचालन विधान परिषद सदस्य इंजी. अवनीश सिंह पटेल ने किया। बैठक में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री जेपीएस राठौर, गिरीश चंद्र यादव, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, मयंकेश्वर शरण सिंह, सतीश शर्मा, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश पांडेय बादल, कमला शंकर पांडेय, अभिषेक मिश्र, रामू प्रियदर्शी, बाबा गोरखनाथ, आलोक सिंह रोहित, राघवेंद्र पांडेय, शैलेंद्र कोरी समेत मिल्कीपुर विधान सभा के सभी मंडल अध्यक्ष, प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, जिला पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!