• Tue. Jul 28th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news


रजनीश कुमार तिवारी/ अशोक कुमार गुप्ता             वजीरगंज गोंडा। ब्यूरो रिपोर्ट                                    गोंडा जनपद के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल द्वारा क्षेत्र में अवैध कट्टा निर्माण कर बिक्री करने वाले शातिर अपराधियों को चिन्हित करके कार्रवाई का आदेश निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय और पुलिस क्षेत्राधिकारी तरबगंज डॉ0 उमेश्वर प्रभात सिंह के निर्देशन में प्रभारी थाना निरीक्षक अभय सिंह के कुशल नेतृत्व टीम गठित करने का निर्देश जारी हुआ था जिसके अनुसार कल रात्रि लगभग 6:30 बजे ग्राम पंचायत चौखट के पास पहुंचकर सघन चेकिंग अभियान आरंभ हुआ। चेकिंग के दौरान मुखबिर की खास सूचना पर एक मोटरसाइकिल दो लोग सवार थे। टीम ने रोक कर उनकी सघन चेकिंग की चेकिंग के दौरान उनके पास से 02 बारा बोर कट्टा, 02 जिंदा कारतूस नाजायज, 02 मोबाइल और एक मोटरसाइकिल से संबंधित कोई प्रपत्र न होने की दशा में गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त अपराध के संबंध में स्थानीय थाने में 3/25 आयुध अधिनियम एवं 207 मोटर बैकल एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पकड़े गए उक्त अपराधियों में आदर्श सिंह पुत्र अरुण कुमार सिंह निवासी ग्राम सेहरिया थाना वजीरगंज जनपद गोंडा वही दूसरा व्यक्ति शुभम मौर्य पुत्र दुर्गा प्रसाद मौर्य निवासी वीरपुर मौजा मधईपुर थाना मनकापुर जनपद गोंडा, के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर वाद विधि करवाई के लिए अभियुक्त को पुलिस गिरफ्तारी टीम पुलिस उप निरीक्षक पंकज यादव, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार सोनी, मुख्य आरक्षी मनीष कश्यप की अभिरक्षा में माननीय न्यायालय जनपद गोंडा के लिए रवाना किया गया।


सूचना निदेशालय जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने राज्य भर के सभी ज़िलों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा! 28 जुलाई ये सूची “प्रत्येक दशा” में माँगी गई! किसी बड़ी अंदेशा का इशारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के ऊपर दर्ज मुकदमों के चलते रद्द हो सकती है
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!