• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

महाकुंभ प्रयागराज के महापर्व मे स्नान कर, श्रद्धालुओं आसपास के तीर्थ स्थलों में लाखों की संख्या में किया दर्शन, प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या धाम में दर्शन के लिए लगभग 10 लाख से अधिक संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

ByPradeepkumargupta

Jan 17, 2025


प्रदीप कुमार गुप्ता/ रजनीश तिवारी /शुभम त्रिपाठी  अयोध्या धाम ब्यूरो रिपोर्ट।  आश्चर्यचकित लाइव टीवी न्यूज़ सर्वेक्षण टीम की खास रिपोर्टप्रयागराज महानगरी मे 144 साल बाद लगने वाला महाकुंभ मेला स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं आसपास के कई तीर्थ स्थलों का दर्शन कर अयोध्या रामलला दर्शन के लिए रामलाल प्राण प्रतिष्ठा द्वितीय वर्ष के आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जन सैलाब महाकुंभ मेला प्रयागराज स्नान करने के बाद अब तक की अपडेट में 10 वहीं बनारस बाबा काशी विश्वनाथ में 7.41 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन तीन दिन में महाकुम्भ के बाद आसपास के धार्मिक स्थलों पर पहुंच रहे श्रद्धालु,विंध्यवासिनी धाम में तकरीबन 5 लाख और नैमिषारण्य में एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, वाराणसी, मां विंध्यवासिनी धाम, नैमिषारण्य, अयोध्या में उमड़ा जनसैलाबअब तक तकरीबन 7 करोड़ से अधिक लोग आ चुके हैं महाकुम्भ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के निर्देश पर अयोध्या में रात भर भ्रमण कर अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा महाकुम्भ नगर, 16 जनवरी प्रयागराज महाकुम्भ में पहुंचे देश-विदेश के श्रद्धालु अब उत्तर प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी पहुंचने लगे हैं। स्नान के उपरांत श्रद्धालु13, 14 व 15 जनवरी को श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, वाराणसी, मां विंध्यवासिनी धाम, नैमिषारण्य व अयोध्या में दर्शन-पूजन करने पहुंचे। अब तक तकरीबन सात करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ में स्नान-पूजन किया। अयोध्या में तीन दिन में तकरीबन 10 लाख, काशी विश्वनाथ मंदिर में 7.41 लाख, विंध्यवासिनी धाम में 5 लाख व नैमिषारण्य धाम सीतापुर में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, वाराणसी, मां विंध्यवासिनी धाम, नैमिषारण्य, अयोध्या भी पहुंच रहे श्रद्धालु महाकुंभ प्रयागराज से श्रद्धालु श्रृंगेवरपुर, चित्रकूट, वाराणसी, मां विंध्यवासिनी धाम, नैमिषारण्य, अयोध्या भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।     इन क्षेत्रों में पहुंचने से स्थानीय रोजगार को भी काफी बढ़ावा मिल रहा है। काशी विश्वनाथ में तीन दिन में पहुंचे 7.41 लाख से अधिक श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में तीन दिन में 7.41 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। यहां 13 जनवरी को 2.19 लाख, 14 जनवरी को 2.31 लाख और 15 जनवरी को 2.90 लाख से अधिक दर्शन करने पहुंचे। विंध्यवासिनी धाम में 5 लाख व नैमिषारण्य धाम में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। प्रयागराज से अयोध्या पहुंचा। श्रद्धालुओं का जन सैलाब प्रभु श्री राम की नगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब पहुंच रहा है। जय श्रीराम के जयकारे संग अयोध्या पहुंचे।श्रद्धालुओं की आस्था से पूरी नगरी राममय हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन दर्शनार्थियों के लिए सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध करा रहा है। तकरीबन 10 लाख से अधिक श्रद्धालु तीन दिन में अयोध्या पहुंचे हैं। रामलला के 500 वर्ष बाद विराजमान होने के उपरांत यहां सर्वाधिक श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। यहां रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन उमड़ी है। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर आयुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, एसएसपी राजकरण नैयर, नगर आयुक्त संतोष शर्मा व अन्य आलाधिकारी धर्मपथ, रामपथ व भक्तिपथ पर भ्रमण करते रहे। यहां जरूरतमंदों को आश्रय स्थल भी भेजा गया है। अयोध्या धाम के एसएससी राजकरण नैयर ने आश्चर्य  चकित टीम को बताया 26 फरवरी तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अयोध्या धाम को 5 जोन व 12 सेक्टर में विभाजित कर दो पालियों में पुलिस बल की ड्यूटी लगायी गयी है। मुख्य स्नान पर्व पर राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारी की ड्यूटी अलग से लगायी जायेगी। इसके अतिरिक्त पीएसी बल, बाढ़ राहत दल पीएसी की ड्यूटी लगायी गयी है। यलो जोन यूटी प्वाइंट पर तीन पालियों में पुलिस, पीएसी की ड्यूटी लगाकर यातायात को सुव्यवस्थित कराया जा रहा है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम द्वारा निरन्तर निगरानी भी की जा रही।


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!