• Tue. Jun 30th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news


देवीपाटन मंडल गोंडा। ब्यूरो रिपोर्ट  देवीपाटन मंडल के मंडलाआयुक्त के सख्त निर्देश के बावजूद पेट्रोल पंप संचालक कमिश्नर के आदेश की खुले आम धज्जियां उड़ा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए। अभियान को नहीं मानते पेट्रोल पंप संचालक नो हेलमेट नो फ्यूल के क्रम में गोंडा अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग स्थित लीला पेट्रोल पंप पर खुलेआम बिना हेलमेट धारकों को दिया जा रहा है।  यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। कर्मचारियों से बात करने पर पता चला कि उन्होंने अपने मालिक से बात की कि बिना हेलमेट धारकों को पेट्रोल कैसे दिया जाए। इस पर पेट्रोल पंप मालिक नेअपने कर्मचारियों से कहा तुम्हारा जो काम है। वह करो पेट्रोल सबको दो जो होगा,देख लेंगे ऐसे नियम कानून बहुत आते जाते रहते हैं। वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत लीला ट्रेडर्स हिंदुस्तान पेट्रोलियम का लगभग 50 वर्ष पुराना पेट्रोल पंप है। इस पेट्रोल पंप के मालिक कहते हैं कि मेरी पहुंच शासन तक है।जो होगा देख लेंगे। इस तरह कमिश्नर के आदेश का पालन पेट्रोल पंप संचालक नहीं करते, और ना ही किसी प्रकार का बड़ा बोर्ड, होल्डिंग या साइन बोर्ड पेट्रोल पंप पर नहीं लगाया गया। किसी प्रकार का होडिंग बोर्ड ना लगने की वजह से अधिकांश क्षेत्र की दो पहिया वाहन चालकों किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। इसी के सापेक्ष में खुला खेल फर्रुखाबादी की तर्ज पर पेट्रोल की बिक्री की जा रही है।


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!