• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

खलिहान का कब्जा खाली करने गए दबंग एसडीएम विशाल कुमार कराने लगे निर्माण ग्रामीणों की बुजुर्ग महिला के विरोध करने पर अपना आपा खोते हुए, पूरे गांव को खानदान सहित मिट्टी में मिला देने की धमकी तक़ दे डाला

ByPradeepkumargupta

Jan 27, 2025


प्रदीप कुमार गुप्ता /आनंद कुमार द्विवेदी।               देवीपाटन मंडल ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट।               गोण्डा जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला तहसील तरबगंज के विकास खंड नवाबगंज गोंडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैनपुर गाँव में शनिवार की दोपहर पहुंचे,तरबगंज के एसडीएम विशाल कुमार खलिहान की भूमि पर नाली निर्माण करवाने लगे। जब इसको लेकर गाँव की ही बुजुर्ग महिला दुलारी देवी ने आपत्ति जताई तो उप जिलाधिकारी विशाल कुमार शासन की हनक में अपना आपा खोते हुए बुजुर्ग महिला सहित गांव वालों को एसडीएम दबंगई दिखाते हुए धमकियों पर उतर आये। और विरोध करने पर पूरे खानदान सहित पूरे गांव को मिट्टी में मिला देने की और फर्जी मुकदमों में जेल भिजवा कर बर्बाद करने की धमकी तक दे डाली। जबकि इसी जमीन पर तीन लोगों के अवैध कब्जे को हटवाने के लिए तहसील प्रशाशन नोटिस जारी कर चुका है। किन्तु उसपर अमल के बजाय अवैध रूप से काबिज लोगों के समर्थन में ही नाली का निर्माण करवाया जा रहा है। खलिहान की भूमि गाटा संख्या 688 पर गाँव के तीन लोगों ने कब्जा कर रखा है।

जिसकी शिकायत भवानी प्रसाद उपाध्याय ने 06 माह पूर्व तहसील प्रशासन से की थी। शिकायत को संज्ञान में ले हल्का लेखपाल ने जमीन की पैमाइश कर धारा 67 के तहत काबिज लोगों पर मुकदमा पंजीकृत करवाया था। बेदखली नोटिस भी जारी की जा चुकी है। इस पर अमल होने के बजाय खुद एसडीएम ही शनिवार को नाली का निर्माण करवाने मौके पर पहुंच गए।तरबगंज एसडीएम विशाल कुमार से बात करने का प्रयास किया गया। एसडीएम साहब को ना   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का डर है। और ना हीं देवीपाटन मंडल गोंडा मे बैठे जिलाधिकारी और कमिश्नर का डर है। एसडीएम साहब का करो इतना तगड़ा है। कोई भी हो चाहे वह पत्रकार हो यह क्षेत्र की जनता फरियादीं हो उन्हें इससे कोई मतलब नहीं है। अपने पावर के नशे में बेलगामऔर एसडीएम विशाल कुमार अपने अड़ियल रवैया के चलते फोन नहीं उठाते जिससे क्षेत्र की जनता और फरियादियों जन समस्याओं का निस्तारण न होने के कारण तहसील की आम जनमानस में आक्रोश का रूप लेता नजर आ रहा है। कहीं एसडीएम साहब को फोन ना उठाना महंगा न पड़े। आश्चर्यचकित टीम ने कई बार प्रयास किया।लेकिन उनका फोन नहीं उठा। मुख्य राजस्व अधिकारी महेश कुमार ने बताया की एसडीएम से बात करके फिर बताएंगे की निर्माण क्यों करवा रहे हैं।


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!