• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत तीन की आकस्मिक मौत जिसमें मैनेजर के पद से रिटायर हुए उसके बाद पत्रकार रहे, दूसरी हार्ट अटैक से होमगार्ड की मौत, तीसरी एक अधिवक्ता के 22 वर्षीय पुत्र की मौत

ByPradeepkumargupta

Jan 28, 2025


प्रदीप कुमार गुप्ता/ सरदार जिंदर सिंह                        गोण्डा ब्यूरो रिपोर्ट।                                           नवाबगंज गोण्डा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत  विभिन्न गांव और कस्बे में अचानक हृदय गति रूकने से एक होमगार्ड जवान सहित कुल तीन लोगों की मौत हो गई है।कस्बे के पडाव मोहल्ला निवासी मुरलीधर त्रिपाठी कि सोमवार की सुबह अचानक हृदय गति रूक जाने से मौत हो गई वह 74 वर्ष के थे। वह कस्बे में स्थित युनाइटेड बैंक आफ इंडिया के  मैनेजर रहे और 2011 में रिटायर हो गए थे। उनके दो बेटे और चार बेटियां हैं।मृतक के पुत्र विन्ध्य प्रकाश ने बताया कि आगामी फरवरी माह में ही बहन का विवाह होना था। उनके निधन पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र सिंह, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, वेदप्रकाश दूबे, डाॅ संजय दूबे, जनार्दन तिवारी, डाॅ शफीक आदि लोगों ने पंहुच कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।क्षेत्र के अशोक पुर गोपालपुर हाऊस निवासी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष स्व राजकुमार पांडे के भतीजे अमित पांडे पुत्र एडवोकेट स्व रमाकांत पांडे का 22 वर्ष की रविवार की सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई विष्णु प्रताप पांडे ने बताया कि अमित को हार्ट अटैक आने पर स्थानीय सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं नवाबगंज थाने में तैनात होमगार्ड सिद्धनाथ मिश्रा निवासी लालपुर की तबीयत रविवार की रात अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अयोध्या के श्रीराम अस्पताल ले गये जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उनकी मौत हार्ट अटैक आने से हुई है।


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!