• Tue. Jul 28th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे किलोमीटर संख्या 250 के के पास एक अज्ञात भारी वाहन ने पिकअप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें वाहन चालक और रुदौली ऐहार निवासी रमेश कुमार गुप्ता की घटनास्थल पर हो गई मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया

ByPradeepkumargupta

Jul 19, 2025


प्रदीप कुमार गुप्ता                                                देवीपाटन मंडल गोण्डा / अयोध्या धाम

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसाः दो की मौत, एक रुदौली के ऐहार गांव के निवासी उन्नाव जनपद के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र अंतर्गतआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे किलोमीटर संख्या 250 के के पास एक अज्ञात भारी वाहन ने पिकअप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों व्यक्ति केबिन में ही फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से पिकअप को काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान अयोध्या जनपद के चंदौरा गांव निवासी पिकअप चालक बेचूलाल (45) और रुदौली क्षेत्र के ऐहार गांव निवासी रमेश कुमार (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर है। Ashcharychakit live TV news


सूचना निदेशालय जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने राज्य भर के सभी ज़िलों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा! 28 जुलाई ये सूची “प्रत्येक दशा” में माँगी गई! किसी बड़ी अंदेशा का इशारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के ऊपर दर्ज मुकदमों के चलते रद्द हो सकती है
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!