• Mon. Jun 29th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

अब जब्त होंगी करोड़ों की संपत्तियां,बैंक अधिकारियों और कुछ खाताधारकों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर ऋण स्वीकृत किए गए। करीब 210 खातों के माध्यम से 21.47 करोड़ रुपये का गबन किया गया।जिस बैंक में आम लोग अपनी मेहनत की कमाई जमा करते हैं, वहीं अगर फर्जी दस्तावेज बनाकर करोड़ों रुपये का खेल हो जाए, तो लोगों का सिस्टम पर विश्वास डगमगा जाता है।

ByPradeepkumargupta

Apr 9, 2026


           प्रदीप कुमार गुप्ता( editor in chief )                                        अरविंद कुमार गुप्ता voice editor                                              देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा                                                       ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट                        गोण्डा में 21.47 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले में अब बड़ी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। पुलिस ने इस मामले में नामजद करीब 15 आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी तेज कर दी है। जांच में अब तक करीब 6 करोड़ रुपये की संपत्तियों का आकलन किया गया है, जिसमें लग्जरी गाड़ियां, फ्लैट और जमीन शामिल हैं। यह मामला सिर्फ पैसों का नहीं, बल्कि भरोसे के टूटने का है। जिस बैंक में आम लोग अपनी मेहनत की कमाई जमा करते हैं, वहीं अगर फर्जी दस्तावेज बनाकर करोड़ों रुपये का खेल हो जाए, तो लोगों का सिस्टम पर विश्वास डगमगा जाता है। ऐसे हुआ था पूरा खेल जांच में सामने आया कि बैंक अधिकारियों और कुछ खाताधारकों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर ऋण स्वीकृत किए गए। करीब 210 खातों के माध्यम से 21.47 करोड़ रुपये का गबन किया गया। इस पूरे मामले का खुलासा बैंक की ऑडिट रिपोर्ट में हुआ, जिसके बाद 12 जनवरी 2026 को नगर क्षेत्र में मुकदमा दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई।  अब जरा उन संपत्तियों की सूची देखिए, जिन पर पुलिस की नजर है,सात आरोपियों की संपत्ति का विवरण पवन पाल इनोवा कार (करीब 30 लाख रुपये)  संजना पाल अर्टिगा कार (करीब 10 लाख रुपये), फ्लैट लखनऊ (40 लाख रुपये), फ्लैट बाराबंकी (25 लाख रुपये)  जय प्रताप सिंह स्विफ्ट कार (10 लाख रुपये), जमीन अयोध्या (करीब 80 लाख रुपये)  राज प्रताप सिंह  इनोवा कार (30 लाख रुपये), एसयूवी 700 (20 लाख रुपये), जमीन अयोध्या (करीब 70 लाख रुपये)  शिवाकांत वर्मा जमीन गोंडा (करीब 20 लाख रुपये)  गीता देवी वर्मा  जमीन गोंडा (करीब 6 लाख रुपये)  फूल मोहम्मद जमीन गोंडा (करीब 70 लाख रुपये)  यानी साफ दिखाई दे रहा है कि आम लोगों के भरोसे से निकला पैसा धीरे-धीरे लग्जरी गाड़ियों और जमीन-जायदाद में बदलता चला गया।  अब जानिए किन-किन लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया गया है, आरोपियों की पूरी कुंडली,,पवन पाल तत्कालीन शाखा प्रबंधक, कृष्णा नगर कॉलोनी, अयोध्या  अजय कुमार तत्कालीन शाखा प्रबंधक, नरही, लखनऊ  सुशील कुमार गौतम तत्कालीन शाखा प्रबंधक, निराला नगर, लखनऊ  पवन कुमार  तत्कालीन सहायक कैशियर, अयोध्या  सुमित्रा पाल खाताधारक, अयोध्या (अब मृतक)  संजना सिंह  खाताधारक, अयोध्या  राज प्रताप सिंह,खाताधारक, अयोध्या  जय प्रताप सिंह खाताधारक, अयोध्या  फूल मोहम्मद खाताधारक, कोतवाली क्षेत्र, गोण्डा,राघवराम खाताधारक, गोण्डा  शिवाकांत वर्मा खाताधारक, गोण्डा रितेंद्र पाल सिंह खाताधारक, गोण्डा  गीता देवी वर्मा  खाताधारक, गोण्डा दुष्यंत प्रताप सिंह — खाताधारक,गोण्डा मोहम्मद असलम — खाताधारक, करनैलगंज, प्रतीक कुमार सिंह — खाताधारक, करनैलगंज, गोण्डा  जांच अधिकारी के अनुसार, इस मामले में पवन पाल, राघवराम, गीता वर्मा, शिवाकांत, मोहम्मद असलम और अजय को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह घोटाला अचानक नहीं हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि कई वर्षों तक संदिग्ध तरीके से ऋण दिए जाते रहे और सिस्टम की कमजोरी का फायदा उठाकर करोड़ों रुपये का गबन किया गया।अब जनता के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है,क्या सिर्फ संपत्ति जब्त होने से न्याय पूरा हो जाएगा? या फिर उन लोगों को सख्त सजा भी मिलेगी, जिन्होंने आम जनता की जमा पूंजी को खतरे में डाल दिया ? यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि सहकारी बैंक गांव और कस्बों के लोगों की आर्थिक रीढ़ माने जाते हैं। किसान, छोटे व्यापारी और आम परिवार अपनी छोटी-छोटी बचत इन बैंकों में जमा करते हैं। अगर ऐसे संस्थानों में ही घोटाले होंगे, तो सबसे ज्यादा नुकसान उसी आम आदमी को होगा।अब कार्रवाई शुरू हो चुकी है, लेकिन असली परीक्षा अभी बाकी है।  क्या जांच पूरी पारदर्शिता से होगी?  क्या सभी दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलेगी? और क्या भविष्य में ऐसे घोटालों को रोकने के लिए सिस्टम मजबूत बनाया जाएगा?

 

 


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!