• Tue. Jun 30th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

थाना वजीरगंज का देवीपाटन मंडल गोण्डा पुलिस महानिदेशक अमित पाठक ने किया आकस्मिक निरीक्षण

ByPradeepkumargupta

Dec 17, 2024


वजीरगंज गोण्डा।                                               देवीपाटन मंडल  गोण्डा पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक द्वारा शुक्रवार को थाना वजीरगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, शौचालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर अपराध हेल्प डेस्क, साइबर थाना आदि का निरीक्षण किया गया जिसमें डीआईजी अमित पाठक द्वारा थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु नियमित पैदल गस्त करने, कस्बे की सड़कों अतिक्रमणमुक्त कर यातायात को जाम से मुक्त रखने, अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए। डीआईजी द्वारा शिकायतकताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया एवं थाना परिसर की साफ सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त कर निरन्तर साफ सफाई रखने की बात कही गई।तत्पश्चात डीआईजी अमित पाठक द्वारा गोण्डा शहर के विभिन्न मार्गों/बाजार क्षेत्रों में भ्रमण कर शहर के मार्गों को अतिक्रमणमुक्त किये जाने के संबंध में दिए अपने निर्देश के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया गया।एवं मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु संबंधित को दिशा निर्देश दिए गए।इसी क्रम में डीआईजी अमित पाठक ने प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह से प्रसन्न होकर साफ सफाई,मामलों के निस्तारण उनकी कार्यशैली और उनके समस्त उप निरीक्षकों कार्य शैली की सराहना की।


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!