• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news


देवीपाटन मंडल ब्यूरो रिपोर्ट गोण्डा।
सरदार जिंदर सिंह/ अरविंद कुमार गुप्ता

देवीपाटन मंडल क्षेत्र अंतर्गत जनपद बहराइच के ग्राम पंचायतों में प्रधान एवं सचिवों के विरूद्ध नोटरी शपथ पत्र के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी सभागार में आयोजित बैठक के दौरान पूर्व में प्राप्त हुई शिकायतों के सम्बन्ध में समय से पत्राचार व कार्यवाही न करने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने तत्कालीन पटल सहायक आरिफ को निलम्बित कर जिलाधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध किये जाने का निर्देश दिया। लगभग 30 प्रकरणों की समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर ने जांच समिति के अधिकारियों, एडीओ पंचायत व पंचायत सचिव से एक-एक कर शिकायती आवेदन-पत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि शीघ्र से शीघ्र प्रकरणों में न्यायोचित कार्यवाही करते हुए जांच रिपोर्ट के निष्कर्ष के अनुसार सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया।कि प्रतिदिन 01-02 फाइलों का परीक्षण कर लम्बित प्रकरणों का निस्तारण करा दें। डीएम ने कहा कि परीक्षण के दौरान यह भी देखा जाय कि सम्बन्धित प्रकरण क्यों और किस स्तर पर लम्बित रहा है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक विलम्ब के लिए सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाय। डीएम ने सीडीओ को निर्देशित किया कि पदेन उत्तरदायित्वों के प्रति लापरवाह तथा जांच में सहयोग न करने वाले एडीओ पंचायत व पंचायत सचिवों को भी चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, डीडीओ/प्रभारी डीपीआरओ राज कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेश उपाध्याय, ईओ नगर पालिका परिषद बहराइच प्रमिता सिंह, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बी.पी. सत्यार्थी सहित अन्य जांच अधिकारी, एडीओ पंचायत व पंचायत सचिव मौजूद रहे।


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!